Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Abhijeet Bhattacharya and his Son Jay Criticises Dua Lipa Levitating X Woh Ladki Mashup performance share post
{"_id":"674cb72686dec01d6f010f98","slug":"abhijeet-bhattacharya-and-his-son-jay-criticises-dua-lipa-levitating-x-woh-ladki-mashup-performance-share-post-2024-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dua Lipa: दुआ लीपा के 'लेविटेटिंग X वो लड़की जो' मैशअप से नाराज हुए अभिजीत भट्टाचार्य, बेटे जय ने भी की आलोचना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dua Lipa: दुआ लीपा के 'लेविटेटिंग X वो लड़की जो' मैशअप से नाराज हुए अभिजीत भट्टाचार्य, बेटे जय ने भी की आलोचना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:51 AM IST
सार
Dua Lipa: दुआ लीपा के कॉन्सर्ट के सबसे वायरल पलों में से एक था उनक 'लेविटेटिंग X वो लड़की जो' मैशअप पर परफॉर्म करना, लेकिन इस पर अभिजीत भट्टाचार्य और उनके बेटे जय नाराज हो गए।
विज्ञापन
1 of 5
दुआ लीपा-अभिजीत भट्टाचार्य
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पॉप स्टार दुआ लीपा ने हाल ही में मुंबई में एक कॉन्सर्ट आयोजित किया। यह कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया था। दुआ लीपा के कॉन्सर्ट में फिल्म इंडस्ट्री और दूसरे क्षेत्रों के कई बड़े नाम शामिल हुए। इन बड़े नामों में अनंत अंबानी, उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट, आनंद पीरामल और कई अन्य हस्तियां शामिल थीं। कॉन्सर्ट हिट रहा और इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। कॉन्सर्ट के सबसे वायरल पलों में से एक था दुआ लीपा का 'लेविटेटिंग X वो लड़की जो' मैशअप पर परफॉर्म करना।
2 of 5
लीपा दुआ
- फोटो : एक्स
कॉन्सर्ट में बजा 'लेविटेटिंग X वो लड़की जो' मैशअप
दुआ लीपा ने अपने गाने पर परफॉर्म किया और फैंस उस समय हैरान रह गए जब स्टेज पर शाहरुख खान की फिल्म बादशाह का गाना 'वो लड़की जो सबसे अलग है' बजा। यह रुचिर कुलकर्णी द्वारा बनाया गया मैशअप है, जो काफी वायरल हुआ था। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अन्य लोग अपना उत्साह नहीं रोक सके और दुआ लीपा की परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, लेकिन ऐसा लग रहा है कि गायक अभिजीत भट्टाचार्य इस चर्चा से बहुत खुश नहीं हैं।
3 of 5
अभिजीत भट्टाचार्य
- फोटो : इंस्टाग्राम
दुआ के कॉन्सर्ट से नाराज अभिजीत भट्टाचार्य
'वो लड़की जो' गाने को अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया था और अनु मलिक ने कंपोज किया था। अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर कई पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि कैसे गाने का श्रेय शाहरुख खान को दिया जा रहा है न कि गायक को। यहां तक कि उनके बेटे जय भट्टाचार्य ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके बताया कि इस देश में हमेशा से अभिनेताओं के बारे में क्या कहा जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान-अभिजीत भट्टाचार्य
- फोटो : इंस्टाग्राम
जय ने साधा मीडिया पर निशाना
जय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि कैसे उनके पिता का नाम नहीं लिया गया। उन्होंने लिखा, 'समस्या यह है कि कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता है। वो लड़की जो- अभिजीत का क्या हुआ? दुर्भाग्य से हम ऐसे देश में रहते हैं, जहां एक भी समाचार आउटलेट या इंस्टाग्राम पेज ने इस गीत की आवाज और कलाकारों के बारे में नहीं बताया। इस देश में हमेशा अभिनेताओं के बारे में ही क्यों बात की जाती है? मुझे यकीन है कि जब दुआ लीपा ने यह गाना सुना होगा तो उन्होंने इसे सुना होगा, लेकिन देखा नहीं होगा और उस आदमी की सराहना नहीं की होगी, जिसने इस गीत को गाया है और हां यह शाहरुख नहीं है। यह अभिजीत भट्टाचार्य और अनु मलिक हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
लीपा दुआ
- फोटो : एक्स
गायक को नहीं मिला उसका हक?
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे खेद है, लेकिन इस गाने का नाम है 'वो लड़की जो सबसे अलग है- अभिजीत', आप इसे जहां भी खोजें तो आपको ऐसे मिलेगा, लेकिन किसी तरह इस देश में मीडिया कभी भी किसी गायक को उसका हक नहीं मिलने देता और फिर लोग मुझसे पूछते हैं कि आप बॉलीवुड के लिए गाने की कोशिश क्यों नहीं करते।' एक अन्य पोस्ट में एक अन्य यूजर ने कहा, 'अभिजीत और अनु मलिक जैसे दिग्गजों की वजह से गाना हिट और लोकप्रिय है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।