सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: 'इंडस्ट्री में लोग शाहरुख को हकला कहकर बुलाते थे', गायक अभिजीत भट्टाचार्य का बड़ा दावा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 21 Dec 2024 06:08 PM IST
सार

हाल ही में, एक पॉडकास्ट में अभिजीत ने कहा, 90 के दशक में वह कई गानों को लेकर निराश थे, उस समय उन्होंने कई गानों को गाने से मना कर दिया था। सिंगर ने कहा, 'मैं बहुत ज्यादा चूजी हो गया था। मैं इस मामले में काफी सावधान हो गया था।"

विज्ञापन
Abhijeet Bhattacharya said there were many stars who would mock him for singing for Shah Rukh Khan films
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

गायक अभिजीत भट्टाचार्य अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों सिंगर अभिजीत अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म बादशाह के मशहूर ट्रैक वो लड़की जो के एक प्रशंसक के बनाए गए मैशअप पर प्रतिक्रिया देने के बाद चर्चा में आए थे। अब हाल ही में, गायक ने बताया कि अब उनके बीच सुलह हो गई है। यही नहीं,  सितारे शाहरुख खान को उनकी पीठ पीछे 'हकला' कहते थे।

Trending Videos
Abhijeet Bhattacharya said there were many stars who would mock him for singing for Shah Rukh Khan films
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk

अभिजीत ने किंग खान के लिए कही यह बात
हाल ही में, शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट में अभिजीत ने कहा, 90 के दशक में वह कई गानों को लेकर निराश थे, उस समय उन्होंने कई गानों को गाने से मना कर दिया था। सिंगर ने कहा, 'मैं बहुत ज्यादा चूजी हो गया था। मैं इस मामले में काफी सावधान हो गया था। मैंने फैसला कर लिया था कि मैं सिर्फ शाहरुख खान के लिए ही गाना गाऊंगा।'

यह खबर भी पढ़ें: Dacoit: 'डकैत' से क्यों बाहर हुईं श्रुति हासन, क्या फिल्म के अभिनेता अदिवी शेष बने इसकी वजह?

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhijeet Bhattacharya said there were many stars who would mock him for singing for Shah Rukh Khan films
शाहरुख खान-अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम

किंग खान को लोग कहते थे हकला
अभिजीत ने आगे कहा कि यह एक परेशानी बन गई थी क्योंकि लोग उन्हें पीछे हकला कहकर बुलाते थे। उन्होंने कहा, "जब मैं स्टेज से उतर रहा था, तो एक स्टार आगे आया और बोला, 'ऐ! हकले के लिए गा रहा है न तू?' दो लोगों ने एक साथ ऐसा कहा।"

यह खबर भी पढ़ें: Keerthy Suresh: क्या शादी के बाद अभिनय की दुनिया छोड़ देंगी कीर्ति सुरेश? क्यों शुरू हुईं ब्रेक लेने की अफवाह

Abhijeet Bhattacharya said there were many stars who would mock him for singing for Shah Rukh Khan films
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम

सिंगिंग कार्यक्रमों में रखते हैं रुचि
सिंगर ने आगे कहा, "मैं चौंक गया! मुझे लगा कि वे शाहरुख से क्यों जल रहे हैं। मुझे मेरे गाने के लिए पुरस्कार मिला है। इसके बाद मैं  पार्श्व गायन में रुचि खोता चला गया। मैं फिर अपने शो और सिंगिंग कार्यक्रमों में फोकस करने लगा था। मुझे इसी से खुशी मिलने लगी थी।"

विज्ञापन
Abhijeet Bhattacharya said there were many stars who would mock him for singing for Shah Rukh Khan films
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

इन हिट गानों को गा चुके हैं सिंगर
बता दें कि अभिजीत ने किंग खान की कई हिट फिल्मों में गाने दिए थे। इनमें  'मैं हूं ना' का 'तुमने जो मैंने देखा', 'चलते-चलते' का 'तौबा तुम्हारे इशारे', 'यस बॉस' का 'चांद तारे' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का 'जरा सा झूम लूं' शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed