Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Abhishek Banerjee admits to snatch the role previously offered to another actor in movie vedaa john abraham
{"_id":"66b0b288e6cbf90f9f0c7e57","slug":"abhishek-banerjee-admits-to-snatch-the-role-previously-offered-to-another-actor-in-movie-vedaa-john-abraham-2024-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Abhishek Banerjee: हां, ‘वेदा’ में मैंने छीना दूसरे कलाकार का काम, कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी का खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Abhishek Banerjee: हां, ‘वेदा’ में मैंने छीना दूसरे कलाकार का काम, कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी का खुलासा
मुंबई में काम करने वाले कास्टिंग डायरेक्टर्स पर इन दिनों ये आरोप खूब लगते हैं कि दमदार कलाकारों के काम को वे निर्देशकों और निर्माताओं तक पहुंचने ही नहीं देते हैं और अपनी सिफारिश के लोगों को ही ऐसे मौकों पर आगे करते रहते हैं। मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित आराम नगर दो का भ्रमण करने पऱ इन कास्टिंग एजेंसियों के दफ्तरों का माहौल भी बहुत कुछ कहता है। फिल्म ‘वेदा’ के ट्रेलर में मुख्य खलनायक के तौर पर पेश किए गए अभिषेक बनर्जी तो खुद कहते हैं कि इस फिल्म का ये किरदार उन्होंने ऐन मौके पर किसी दूसरे कलाकार से छीन लिया है।
2 of 4
शरवरी वाघ, जॉन अब्राहम, अभिषेक बनर्जी, निखिल आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘वेदा’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बात वैसे तो बहुत सरसरी तौर पर की गई और फिल्म ‘वेदा’ के निर्देशक निखिल आडवाणी ने इसे रफा दफा भी करना चाहा लेकिन अपने उतावलेपन में अभिषेक ने वह सरेआम कह ही दिया, जिसके इल्जाम कास्टिंग डायरेक्टर्स पर अरसे से लगते आ रहे हैं। अपने किरदार की बड़ाई होते देख अभिषेक ने इस कार्यक्रम में कहा, “ये वाला किरदार निखिल सर ने किसी और कलाकार को दे ही दिया था, लेकिन मैं बीच में घुस गया। और, ये रोल ले आया।” अभिषेक की एजेंसी कास्टिंग बे इस फिल्म की कास्टिंग डायरेक्टर भी है।
3 of 4
'वेदा' ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निखिल आडवाणी ने इस पर अभिषेक को रोकते हुए कहा भी कि नहीं ऐसी कोई बात नहीं है। लेकिन, अभिषेक ने उस कलाकार के नाम का खुलासा करने की धमकी सी दे डाली तो निखिल आडवाणी भी चुप हो गए। अभिषेक बनर्जी ने फिल्म ‘वेदा’ में एक राजस्थानी दबंग का किरदार किया है जो जातिगत भेदभाव करने के चलते फिल्म की नायिका ‘वेदा’ के निशाने पर आ जाता है। फिल्म में वेदा का किरदार शरवरी वाघ ने किया है जिसे फिल्म में मेजर अभिमन्यु कंवर का किरदार निभा रहे जॉन अब्राहम प्रशिक्षित करते हैं। जॉन और शरवरी के अलावा फिल्म में अभिषेक बनर्जी, आशीष विद्यार्थी, कुमुद मिश्रा और राजेंद्र चावला ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। नए कलाकार क्षितिज चौहान की इस फिल्म को लेकर अभी से खूब तारीफ हो रही है। फिल्म ‘वेदा’ के ट्रेलर लॉन्च में जॉन और शरवरी ने भी उनका नाम लेकर उनका जिक्र कई बार किया। फिल्म में तमन्ना भाटिया और मौनी रॉय की भी खास भूमिकाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ, अभिषेक बनर्जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिषेक बनर्जी अपने मित्र अनमोल के साथ मिलकर मुंबई में कास्टिंग बे नाम की कास्टिंग एजेंसी चलाते हैं। आराम नगर दो में स्थित उनके दफ्तर में नए कलाकारों का प्रवेश आसान नहीं है और कास्टिंग एजेंसी के बाहर लगी सूचनाएं पढ़ने के बाद कोई नया कलाकार इस दरवाजे पर दस्तक भी कम ही देता है। करियर के शुरुआती दौर में अभिषेक और अनमोल कास्टिंग डायरेक्टर गौतम किशनचंदानी के सहायक हुआ करते थे। दोनों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में पढाई के दौरान नाटकों में खूब नाम कमाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।