फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diljit Dosanjh: खुद को क्यों कहा दिलजीत ने डॉन? सभी कंट्रोवर्सी का दिया करारा जवाब

Thu, 12 Dec 2024 01:13 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 12 Dec 2024 01:13 AM IST
सार

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का म्यूजिक कॉन्सर्ट ‘दिल-लुमिनाती’ जब से शुरू हुआ है, किसी ना किसी तरह का विवाद इससे जुड़ता रहा। अब हर कंट्रोवर्सी का जवाब दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो के जरिए दिया है। 


 

विज्ञापन
Actor Singer Diljit Dosanjh Share A Social Media Video Gave Befitting Reply To All Controversy
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ देर पहले ही पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह अपने साथ हुई अब तक की कंट्रोवर्सी का जिक्र कर रहे हैं। साथ ही आखिर में सभी के लिए खास मैसेज भी लिखते हैं। कौन सी कंट्रोवर्सी का जिक्र कर रहे हैं, दिलजीत? और किसको को दे रहे हैं वो करारा जवाब।

Actor Singer Diljit Dosanjh Share A Social Media Video Gave Befitting Reply To All Controversy
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

फर्क नहीं पड़ता दुनिया क्या कहती है
दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। उसके साथ एक कैप्शन भी लिखा है-मुझे फर्क नहीं पड़ता है, ये दुनिया क्या कहती है। वीडियो में पहले दिलजीत की तारीफ इंटरनेशनल शो में हो रही है। इसके बाद उनके दिल लुमिनाती म्यूजिक टूर का जिक्र आता है, जिसमें कंट्रोवर्सी की बात दिखाई जाती है। कैसे न्यूज चैनल दिलजीत के म्यूजिक टूर को लेकर खबर बना रहे हैं? वीडियो में टिकटों की कालाबजारी की बात सुनाई पड़ती है। एक्टर के तौर पर उन्हें हीरो के रोल नहीं मिल सकते हैं? इस बात का जिक्र भी सुनने को मिलता है। ऐसी ही कई बातों को वीडियो के बैकग्राउंड में जोड़ा गया है। 

View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)


 

Actor Singer Diljit Dosanjh Share A Social Media Video Gave Befitting Reply To All Controversy
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिलजीत का करारा जवाब 
वीडियो जब खत्म होता है, तब आखिर में उस पर डॉन लिखा नजर आता है। इस तरह से दिलजीत खुद को डॉन बता रहे हैं। इस बात के जरिए वह उन सभी लोगों को जवाब दे रहे हैं, जो उनको लेकर गलत बात या कंट्रोवर्सी क्रिएट करते हैं। वह कहना चाहते हैं कि कोई कुछ भी कह ले, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Singer Diljit Dosanjh Share A Social Media Video Gave Befitting Reply To All Controversy
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh

क्या है कंट्रोवर्सी 
जब से दिलजीत दोसांझ का म्यूजिक कॉन्सर्ट ‘दिल-लुमिनाती’ शुरू हुआ है, उनके साथ कई कंट्रोवर्सी हो चुकी हूं। एक जगह पर उन्हें शराब के जिक्र वाले गीतों को गाने से रोका गया। दिलजीत को नोटिस भेजा गया। इसके अलावा कुछ समय पहले खबर आई कि दिलजीत के कॉन्सर्ट के टिकट ब्लैक हो रहे हैं। इस पर दिलजीत ने भी जवाब दिया था, 'देश में कुछ लोग मेरे खिलाफ हैं और कह रहे हैं कि मेरे कॉन्सर्ट के टिकट ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। इसमें मेरा क्या कसूर है? अगर आप 10 रुपये में टिकट खरीदकर 100 रुपये में बेचते हैं तो इसमें कलाकार की क्या गलती है?

 

विज्ञापन
Actor Singer Diljit Dosanjh Share A Social Media Video Gave Befitting Reply To All Controversy
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मों में एक्टिंग भी की है
दिलजीत दोसांझ सिर्फ गाने ही नहीं गाते हैं। वह एक अच्छे अभिनेता भी हैं। पंजाबी और हिंदी फिल्मों में अभिनय भी करते हैं। वह ‘उड़ता पंजाब’, ‘सूरमा’, ‘चमकीला’ जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आए। वहीं पंजाबी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलिएट’, ‘सुपर सिंह’, ‘अंबरसरीया’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में दिलजीत ने लीड रोल किए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed