फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vineet Singh: ‘पत्नी प्रेग्नेंट थीं, मैं एयरपोर्ट पर फंसा था… वायरल होने का मौका था पर समझदारी का रास्ता चुना’

Tue, 24 Jun 2025 08:18 PM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Tue, 24 Jun 2025 08:18 PM IST
सार

इस्राइल-ईरान के बीच छिड़ी जंग के चलते अभिनेता विनीत कुमार सिंह हाल ही में दुबई एयरपोर्ट पर फंस गए थे। इस वजह से एक्टर काफी परेशान हो गए थे। इस स्थिति को उन्होंने कैसे हैंडल किया, इसी बारे में विस्तार से बताया। 

विज्ञापन
Actor Vineet Kumar Singh Stuck In Dubai Airport Due To Iran Israel War Actor Share His Experience
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial

23 जून की रात, ईरान–इजराइल तनाव के चलते जब खाड़ी देशों का एयरस्पेस बंद हुआ विनीत कुमार सिंह दुबई एयरपोर्ट पर फंसे थे। उन्होंने इस संकट की घड़ी को एक जिम्मेदार कलाकार की तरह हैंडल किया। सोशल मीडिया पर अफरा-तफरी नहीं फैलाई बल्कि लोगों को भरोसा दिया। अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत में उन्होंने पूरी घटना साझा की है। 

Actor Vineet Kumar Singh Stuck In Dubai Airport Due To Iran Israel War Actor Share His Experience
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial

विनीत, सबसे पहले बताएं उस रात दुबई एयरपोर्ट पर क्या हुआ?
सब कुछ नॉर्मल था। चेक-इन हो गया, इमिग्रेशन भी। बोर्डिंग टाइम से एक घंटा पहले मैं गेट के पास था। लेकिन रात 9 बजे के करीब अचानक बहुत सारी कॉल्स और मैसेजेस आने लगे। सब पूछ रहे थे कि क्या हुआ? फिर एक कॉल से पता चला कि कतर के अमेरिकी बेस पर ईरान ने एक्शन लिया है। किसी को भी कंफर्म जानकारी नहीं थी, बस अलग-अलग अपडेट्स आ रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें: Vineet Singh: ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच घंटों दुबई एयरपोर्ट पर फंसे रहे विनीत सिंह, मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचे
Actor Vineet Kumar Singh Stuck In Dubai Airport Due To Iran Israel War Actor Share His Experience
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial

जब ऐसी खबरें मिलीं तो सबसे पहले आपने क्या किया?
ऐसे समय में सबसे जरूरी होता है शांत रहना। मैंने खुद को पहले शांत किया, फिर जो भी जानकारी मिल रही थी, चाहे फैमिली से, फ्रेंड्स से या सोशल मीडिया से, उसे क्रॉस चेक किया। कंफ्यूजन बहुत था क्योंकि ग्राउंड पर कुछ साफ नहीं था। मैंने फ्लाइट रडार 24 देखा, कुछ अपडेटेड सोर्सेस से बात की और धीरे-धीरे तस्वीर साफ हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Vineet Kumar Singh Stuck In Dubai Airport Due To Iran Israel War Actor Share His Experience
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial

एयरपोर्ट का माहौल कैसा था? लोग कैसे रिएक्ट कर रहे थे?
मेरी फ्लाइट 9:40 PM की थी, दुबई से मुंबई। लेकिन गेट पर कोई हलचल नहीं थी। रनवे पूरी तरह शांत। लोग बेचैन होने लगे थे, किसी की मेडिकल इमरजेंसी थी, किसी की बिजनेस मीटिंग। पर शुक्र है, एयरपोर्ट स्टाफ ने बहुत संयम से हालात संभाले। 

विज्ञापन
Actor Vineet Kumar Singh Stuck In Dubai Airport Due To Iran Israel War Actor Share His Experience
विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial

आपकी पत्नी उस वक्त काफी परेशान थीं, आपने उन्हें कैसे दिलासा दिया?
हां, रुचिरा प्रेग्नेंट हैं। जैसे ही उन्हें पता चला कि मेरी फ्लाइट डिले हो गई है और एयरस्पेस बंद है, वो काफी घबरा गईं। उनकी आवाज में डर साफ सुनाई दे रहा था। मैंने तुरंत कॉल किया और बस इतना कहा- ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं, सब कंट्रोल में है। तुम बस अपना ध्यान रखो।‘ उस पल मैं भी परेशान था, लेकिन समझ गया कि जब आप किसी की ताकत होते हैं, तो खुद को संभालना जरूरी होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed