साउथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। मंसूर अली खान के बाद हाल ही में एआईएडीएमके के पूर्व सदस्य एवी राजू ने त्रिशा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने उनके अपमानजनक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। कलाकार संघ के महासचिव और अभिनेता विशाल ने राजू के बयानों की निंदा करते हुए अभद्र बताया है।
Trisha Krishnan: पूर्व अन्नाद्रमुक नेता के बयान पर तृषा के समर्थन में आए विशाल, बिना नाम लिए लगाई लताड़
अभिनेता ने अपने पोस्ट में तृषा या राजू किसी का नाम नहीं लिया है। उन्होंने लिखा, 'मैंने अभी सुना कि एक राजनीतिक पार्टी के किसी व्यक्ति हमारी फिल्म इंडस्ट्री के किसी व्यक्ति के बारे में बहुत खराब और घटिया बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर उन पर निशाना साधा है। हालांकि अभिनेता ने अपने पोस्ट में तृषा या राजू किसी का नाम नहीं लिया है। उन्होंने लिखा, 'मैंने अभी सुना कि एक राजनीतिक पार्टी के किसी व्यक्ति हमारी फिल्म इंडस्ट्री के किसी व्यक्ति के बारे में बहुत खराब और घटिया बात की है। मैं आपका नाम या फिर उस व्यक्ति का नाम नहीं लूंगा, जिसे पर आपने निशाना साधा, क्योंकि मैं जानता हूं कि आपने प्रचार के लिए ऐसा किया है। मैं निश्चित रूप से नामों का उल्लेख नहीं करूंगा क्योंकि हम न केवल अच्छे दोस्त हैं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में सह-कलाकार भी हैं।'
अभिनेता ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, मैं आशा करता हूं कि आपके घर की महिलाएं जो आपने किया है उसके बाद घर वापस आने पर आपका स्वागत करेंगी, आपने जो किया है वह बहुत गंदा है। वो बात करने लायक भी नहीं है। ईमानदारी से कहूं तो, मैं आपकी निंदा नहीं करना चाहता, लेकिन आप नरक में जाएंगे। एक बार फिर, कलाकार संघ के महासचिव के रूप में मेरा यह बयान देने का इरादा नहीं है, लेकिन एक इंसान के रूप में आप जितना पृथ्वी पर हो सकते हैं, उतना कभी भी नहीं होंगे।'
I just heard that a stupid idiot from a political party spoke very ill and disgustingly about someone from our film fraternity. I will not mention your name nor the name of the person you targeted because I know you did it for publicity. I definitely will not mention names…
वहीं, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर राजनेता की आलोचना करते हुए एक पोस्ट साजा किया है। उन्होंने लिखा, 'निम्न और घृणित इंसानों जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं, उन्हें बार-बार देखना और भी ज्यादा बुरा है। आश्वस्त रहें, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जो कुछ भी करने की आवश्यकता होगी वो मेरा लीगल डिपार्टमेंट करेगा।'
It's disgusting to repeatedly see low lives and despicable human beings who will stoop down to any level to gain https://t.co/dcxBo5K7vL assured,necessary and severe action will be taken.Anything that needs to be said and done henceforth will be from my legal department.
त्रिषा के इस पोस्ट के बाद एवी राजू ने एक प्रेस वार्ता बुलाकर अभिनेत्री और इडंस्ट्री के लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'मैं त्रिशा और फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों से माफी मांगता हूं।'
Ameen Sayani Passed Away: अमीन सयानी के निधन से शोक में डूबी इंडस्ट्री, बॉलीवुड सितारे दे रहे श्रद्धांजलि