कभी-कभी सफल अभिनेता भी अपने काम में चूक कर जाते हैं। कुछ फिल्मों में उनका अभिनय बेहद हल्का साबित होता है। इससे उनके प्रशंसक मायूस हो जाते हैं। केके मेनन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अनिल कपूर ऐसे अभिनेता हैं, जो अपनी अदाकारी से लोगों का कई बार दिल जीत चुके हैं। हालांकि, इनके करियर में ऐसा मौका भी आया था, जब दर्शकों ने उन्हें नकार दिया था। इन चारों ही अभिनेताओं ने अपने-अपने करियर में एक बार ऐसे खलनायक का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने सीधे खारिज कर दिया था। वे अपनी अदाकारी से कोई असर नहीं छोड़ पाए थे। आइए जानते हैं कि वह कौन-सी फिल्में थी, जिनमें ये अभिनेता विलेन बने थे और पूरी तरह से नाकाम हो गए थे।
Bollywood Actors: ये सफल नायक खलनायक बनकर हो गए विफल, किसी ने नहीं सराहा काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2024 03:42 PM IST
सार
संजय दत्त ने साल 2009 में 'अलादीन' नाम की फिल्म में काम किया था। बहुत कम लोग इस फिल्म के बारे में जानते है। लोगों को यह भी नहीं पता होगा कि संजय दत्त ने इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन