Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actors who played blind characters in films akshay kumar Rani Mukerji deepika padukone ayushmann rajkummar rao
{"_id":"6624dbef4e3ed5fe3b0ff068","slug":"actors-who-played-blind-characters-in-films-akshay-kumar-rani-mukerji-deepika-padukone-ayushmann-rajkummar-rao-2024-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Blind Characters: राजकुमार राव से पहले ये कलाकार निभा चुके हैं दृष्टिबाधित का किरदार, तीसरा नाम कर देगा हैरान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Blind Characters: राजकुमार राव से पहले ये कलाकार निभा चुके हैं दृष्टिबाधित का किरदार, तीसरा नाम कर देगा हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:36 PM IST
सार
राजकुमार राव से पहले भी कई कलाकार दृष्टिबाधित का किरदार निभा चुके हैं। इनमें दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म 'श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलने' से हर रोज सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने दृष्टिबाधित का किरदार निभाया है। यह फिल्म दृष्टिबाधित भारतीय उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के जीवन पर आधारित है। इस तरह के किरदार सिनेमा में काफी कम देखने को मिलते हैं। हालांकि, राजकुमार राव से पहले भी कई कलाकार दृष्टिबाधित का किरदार निभा चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं। उनकी सभी फिल्मों में से 'लफंगे परिंदे' काफी अलग थी। इस फिल्म में उन्होंने एक दृष्टिबाधित लड़की का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अलावा नील नितिन मुकेश ने भी काम किया था। 'लफंगे परिंदे' साल 2010 में रिलीज हुई थी।
3 of 5
रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने फिल्म 'ब्लैक' में एक ब्लाइंड लड़की किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी थी। अपने अभिनय के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। इसमें अमिताभ बच्चन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों में एक्शन करते हुए दिखाई देते हैं। उनकी कॉमेडी और एक्शन वाली फिल्में लोगों को खूब पसंद आती है। अक्षय कुमार, दीपिका और रानी मुखर्जी से पहले ही दृष्टिबाधित का किरदार निभा चुके थे। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'आंखें' में उन्होंने ब्लाइंड का किरदार अदा किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, सुष्मिता सेन, परेश रावल और अर्जुन रामपाल ने भी काम किया था।
विज्ञापन
5 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना तो अपनी फिल्म 'अंधाधुन' में दृष्टिबाधित का किरदार निभाकर मशहूर हो गए थे। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। आयुष्मान ने ब्लाइंड का किरदार बखूबी निभाया था। इस फिल्म को श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया था। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें आयुष्मान खुराना के अलावा तब्बू और राधिका आप्टे ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।