सब्सक्राइब करें

Hilary Swank: एक्ट्रेस हिलेरी स्वैंक 48 की उम्र में बनी मां, जुड़वां बच्चों के साथ साझा किया पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 11 Apr 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
Actress Hilary Swank announces birth of her twins a boy and girl shares picture on Social Media
हिलेरी - फोटो : social media

बॉलीवुड की तरह ही हॉलीवुड की खबरें भी दर्शकों के बीच तेजी से फैलती है। हाल ही में, हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हिलेरी स्वैंक ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। अभिनेत्री के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। अभिनेत्री हिलेरी स्वैंक ने हाल ही जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। फैंस भी हिलेरी को काफी शुभकामनाएं दे रहे हैं।


 
Trending Videos
Actress Hilary Swank announces birth of her twins a boy and girl shares picture on Social Media
हिलेरी स्वैंक - फोटो : social media

हाल ही में, अभिनेत्री अपने दोनों बच्चों की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।  हिलेरी स्वैंक 48 साल की उम्र में मां बनी हैं और एक साथ ही उन्हें डबल खुशियां मिली हैं। हालांकि, यह उनके लिए आसान नहीं रहा। अभिनेत्री ने अपनी खुशियों के साथ-साथ अपने दर्द भरे अनुभव को भी शेयर किया है। हालांकि, उनकी इस बड़ी खुशी के आगे उनका दर्द भी कुछ भी नहीं है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hilary Swank (@hilaryswank)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Hilary Swank announces birth of her twins a boy and girl shares picture on Social Media
हिलेरी स्वैंक - फोटो : social media

हिलेरी स्वैंक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह समुद्र के किनारे खड़ी नजर आ रही हैं। साथ ही हिलेरी ने अपनी गोद में अपने दोनों जुड़वा बच्चों को भी पकड़ा हुआ है। अभिनेत्री की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी हिलेरी की तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Yami: 'कभी महज स्क्रिप्ट की तलाश...आज सिर्फ अच्छी स्टोरी पर करती हैं विचार...', कुछ ऐसा है यामी का नया प्लान

Actress Hilary Swank announces birth of her twins a boy and girl shares picture on Social Media
हिलेरी स्वैंक - फोटो : social media

हिलेरी की तस्वीर पर यूजर्स कमेंट की बौछार कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हिलेरी को बधाई, फाइनली काफी लंबे इंतजार के बाद आपको यह खुशियां हासिल हुई है।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह दोनों बच्चे कितने क्यूट लग रहे हैं, हिलेरी आपको खूब सारी बधाई’। एक और यूजर ने कहा, ‘न्यू मम्मा अपने क्यूट बच्चों के साथ बेहद प्यारी लग रही हैं।’

Bhumika Chawla: 'तेरे नाम' के दौरान भूमिका चावला से हुई थी बड़ी चूक, सलमान खान को 'भाई' बोलने का आज पछतावा

विज्ञापन
Actress Hilary Swank announces birth of her twins a boy and girl shares picture on Social Media
हिलेरी स्वैंक - फोटो : social media

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिलेरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके वंश में हमेशा से ही जुड़वां बच्चे होते आए हैं। हिलेरी ने बताया था कि उनकी नानी भी जुड़वा थीं और उनके पति की नानी-दादी भी जुड़वां रहीं। अभिनेत्री ने दिसंबर 2022 में क्रिसमस के मौके पर अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी शेयर की थी। हिलेरी स्वैंक ने तब क्रिसमस ट्री के साथ अपने बेबी बंप के साथ पोज दिया था।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed