{"_id":"6634c3ea18e1fe37760c94b5","slug":"actress-older-than-their-husband-anushka-sharma-namrata-shirodkar-bipasha-babu-katrina-kaif-2024-05-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actress Older Than Husband: उम्र में अपने पति से बड़ी हैं ये अभिनेत्रियां, ना उम्र की सीमा हो...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Actress Older Than Husband: उम्र में अपने पति से बड़ी हैं ये अभिनेत्रियां, ना उम्र की सीमा हो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 03 May 2024 04:31 PM IST
सार
प्यार में उम्र की सीमा कोई सीमा नहीं होती। इसका जीता जागता उदाहरण है बॉलीवुड के कुछ पावर कपल, जिन्होंने शादी के वक्त अपने से कम्र उम्र के जीवनसाथी को चुना।
विज्ञापन
1 of 8
उम्र में अपने पति से बड़ी हैं ये अभिनेत्रियां
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्यार में उम्र की सीमा कोई सीमा नहीं होती। इसका जीता जागता उदाहरण है बॉलीवुड के कुछ पावर कपल, जिन्होंने शादी के वक्त अपने से कम्र उम्र के जीवनसाथी को चुना। आज वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं। बॉलीवुड के कुछ ऐसे कपल्स हैं जिनके बीच उम्र का काफी ज्यादा गैप है। आज हम बात करेंगे उन अभिनेत्रियों के बारे में जो अपने पति से उम्र में काफी ज्यादा बड़ी हैं। आइए जानते हैं उन पावर कपल्स के बारे में।
2 of 8
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या राय बच्चन-अभिषेक बच्चन
इस लिस्ट में मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय भी शामिल हैं। ऐश्वर्या ने भी अपने से 3 साल छोटे अभिनेता से शादी की। ऐश्नर्या ने अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचाई है। साल 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंधे तब ऐश की उम्र 34 साल थी और अभिषेक की उम्र 31 साल थी। यानी कपल को शादी के पूरे 15 साल हो चुके हैं। वो एक प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन के माता-पिता बन चुके हैं।
3 of 8
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद 2021 में इन दोनो की एक बेटी हुई जिसका नाम वामिका है। इस साल यानी 2024 में अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया। अनुष्का-विराट अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं। अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली से कुल 188 दिन और 6 महीने बड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
नम्रता-महेश बाबू
- फोटो : इंस्टाग्राम
नम्रता शिरोडकर-महेश बाबू
बॉलीवुड फिल्मों को बहुत पहले छोड़ चुकीं नम्रता शिरोडकर ने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की है। नम्रता पति महेश से बड़ी हैं, दोनों की उम्र में चार साल का अंतर है। महेश बाबू और नम्रता ने अपनी शादी का फैसला करने से पहले पांच साल तक डेट किया। दोनों 10 फरवरी 2005 को शादी के बंधन में बंधे थे। अब उनके दो बच्चे हैं गौतम घट्टामनेनी और सितारा घट्टामनेनी।
विज्ञापन
5 of 8
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर
बॉलीवुड के सबसे चहेते और हॉट कपल्स की लिस्ट में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का नाम शुमार है। बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर से उम्र में पूरे 6 साल बड़ी हैं। बिपाशा ने टीवी के मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। इस जोड़े ने साल 2016 में शादी की थी। बिपाशा और करण भी एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं। उनकी बेटी का नाम देवी है। बिपाशा अक्सर देवी के क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।