फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: इन अभिनेत्रियों ने अपने नाम किए सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार, कोई चार तो कोई पांच बार हुईं सम्मानित

Thu, 30 May 2024 05:50 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 30 May 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
Actress won maximum national awards tabu Shabana Azmi Smita patil kangana ranaut kpac Lalitha shobana sharada
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों में अभिनेत्रियां अक्सर अपनी दमदार अदाकारी का जादू चलाती हैं। किरदार की मांग पर खरा उतरने के लिए वे कड़ी मेहनत करती हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देती हैं। फिल्म में उनकी अदाकारी देख प्रशंसकों के साथ साथ समीक्षकों की भी तारीफ अभिनेत्रियों को मिलती है। कई बार अपनी अदाकारी के लिए अभिनेत्रियों को पुरस्कार भी मिलते हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय सिनेमा के पेशेवरों को उनकी रचनात्मकता और फिल्म निर्माण के प्रति समर्पण के लिए दिए जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित और सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक है। ऐसे में कई अभिनेत्रियों को भी इस सम्मान ने नवाजा जा चुका है। ऐसे में चलिए जानते हैं सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले अभिनेत्रियों के बारे में...

Actress won maximum national awards tabu Shabana Azmi Smita patil kangana ranaut kpac Lalitha shobana sharada
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी का। शबाना सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली दिग्गज अभिनेत्री हैं। उन्होंने पांच बार यह सम्मान प्राप्त किया है। शबाना ने 1975, 1983, 1984, 1985 और 2000 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में पुरस्कार जीते हैं। उन्हें 'अंकुर', 'अर्थ', 'पार', 'खानधार' और 'गॉडमदर' जैसी फिल्मों के लिए ये पुरस्कार मिले हैं।

Actress won maximum national awards tabu Shabana Azmi Smita patil kangana ranaut kpac Lalitha shobana sharada
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का नाम भी शामिल हैं। वे अक्सर अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बार महिला प्रधान फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया है, जिसके लिए उन्हें दर्शकों और समीक्षकों की भरपूर सराहना मिली है। वहीं पुरस्कार की बात करें तो कंगना रणौत को 'क्वीन', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'पंगा' और 'मणिकर्णिका' जैसी फिल्मों के लिए चार बार नेशनल अवॉर्ड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress won maximum national awards tabu Shabana Azmi Smita patil kangana ranaut kpac Lalitha shobana sharada
फिल्म 'मंथन'- स्मिता पाटिल - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल का नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेत्री ने हर फिल्म में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा। हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म 'मंथन' का प्रीमियर हुआ था, जो गर्व की बात थी। उन्हें भी कई फिल्मों के लिए पुरस्कार मिले थे। स्मिता पाटिल ने 'भूमिका' और 'चक्र' जैसी फिल्मों के लिए दो बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था।

विज्ञापन
Actress won maximum national awards tabu Shabana Azmi Smita patil kangana ranaut kpac Lalitha shobana sharada
तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तब्बू का नाम भी इस लिस्ट में है। तब्बू ने हाल ही में 'क्रू' में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीता। इससे पहले भी वे कई फिल्मों में ऐसा कारनामा कर चुकी हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार की बात करें तो तब्बू को दो बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स मिले, जो 'माचिस' और 'चांदनी बार' जैसी फिल्मों के लिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed