फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actress: दोगुनी उम्र के एक्टर्स संग ऑनस्क्रीन इश्क फरमा चुकी हैं ये हसीनाएं, दर्शकों को खूब पसंद आए शो

Wed, 21 Feb 2024 12:59 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 21 Feb 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
Actresses Are Falling in Love With On screen Actor Older Than Them Aurra Bhatnagar Priyal Mahajan Avika Gor
टीवी कलाकार - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के बाद सबसे ज्यादा चर्चित इंडस्ट्री टीवी होती है। दर्शक हर रोज डेली सोप देखना पसंद करते हैं और काफी कनेक्ट भी रहते हैं। कभी-कभी टीवी पर कई अतरंगी जोड़ियां भी देखने को मिलती है। हालांकि, दर्शक भी इन जोड़ियों को बहुत ही प्यार से एक्सेप्ट करते हैं। तो आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी उम्र से दोगुनी अभिनेताओं के साथ स्क्रीन पर रोमांस फरमाया है। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में।

Actresses Are Falling in Love With On screen Actor Older Than Them Aurra Bhatnagar Priyal Mahajan Avika Gor
ओरा भटनागर - फोटो : इंस्टाग्राम
ओरा भटनागर
ओरा भटनागर टीवी की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। अभिनेत्री इन दिनों अनुपमा शो में छोटी अनुपमा का किरदार निभा रही हैं। ओरा के किरदार को इस शो में काफी सराहना मिल रही है। ओरा भटनागर प्रविष्ट मिश्रा के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस कर चुकी हैं। ओरा भटनागर ने बैरिस्टर बाबू में प्रविष्ट मिश्रा के साथ किया था। कपल को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
Actresses Are Falling in Love With On screen Actor Older Than Them Aurra Bhatnagar Priyal Mahajan Avika Gor
सुम्बुल तौकीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सुम्बुल तौकीर खान
सुम्बुल तौकीर खान ने शो ईमली से दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की थी। शो में सुम्बुल ने फहमान खान के साथ रोमांस फरमाया था। हालांकि, फहमान सुम्बुल के काफी अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उनसे उम्र में काफी बडे़ भी हैं। शो ईमली में सुम्बुल और फहमान की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses Are Falling in Love With On screen Actor Older Than Them Aurra Bhatnagar Priyal Mahajan Avika Gor
अविका गौर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अविका गौर
ससुराल सिमर का शो भले ही खत्म हो गया है, लेकिन दर्शकों के बीच आज भी शो के किरदारों को लेकर क्रेज देखने को मिलता है। इस शो में अविका गौर ने 22 साल की उम्र में 41 साल के मनीष रायसिंघानी के साथ मुख्य किरदार निभाया था। अविका और मनीष की जोड़ी को बेस्ट जोड़ी अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। हालांकि, बाद में लोगों को पता चला कि दोनों की उम्र में काफी अंतर है।
विज्ञापन
Actresses Are Falling in Love With On screen Actor Older Than Them Aurra Bhatnagar Priyal Mahajan Avika Gor
प्रियल महाजन - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियल महाजन
प्रियल महाजन टीवी का बड़ा नाम है। प्रियल को शो मोल्लकी से लोकप्रियता हासिल हुई थी। बता दें कि अभिनेत्री की उम्र अभी 22 साल है, लेकिन इस शो में उन्होंने अपनी उम्र से दोगुनी उम्र के व्यक्ति के साथ रोमांस फरमाया था। प्रियल महाजन ने शो मोल्लकी में अमर उपाध्याय के साथ काम किया, जो उनसे उम्र में काफी बड़े हैं।
 

Ameen Sayani: दमदार आवाज से श्रोताओं के दिलों में बसे थे अमीन सयानी, 50000 से ज्यादा कार्यक्रमों का रिकॉर्ड दर्ज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed