फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Actresses: जबर्दस्त एक्टिंग से ओटीटी पर झंडे गाड़ चुकीं ये हसीनाएं, करीना ने छोड़ी दर्शकों के दिलों पर छाप

Thu, 11 Jan 2024 02:56 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 11 Jan 2024 02:56 PM IST
सार

अभिनेत्रियों ने ओटीटी पर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। हर तरफ इस हसीनाओं के अभिनय की जमकर तारीफ हुई। तो आइए जानते हैं, उन अभिनेत्रियों के बारे में जो ओटीटी पर ओटीटी पर झंडे गाड़ चुकीं हैं।

विज्ञापन
Actresses Best Performer of OTT Platform Kareena Kapoor Karishma Tanna Wamiqa Gabbi
ओटीटी पर इन हसीनाओं का जलवा - फोटो : अमर उजाला

ओटीटी का क्रेज दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कई बड़े सितारे भी ओटीटी की तरफ अपना रुख मोड़ रहे हैं। दर्शक सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर भी फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ उठाते हैं। ओटीटी की दुनिया में बॉलीवुड की कई हसीनाएं भी अपने शानदार अभिनय के झंडे गाढ़ चुकी हैं। इन अभिनेत्रियों ने ओटीटी पर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। ओटीटी की दुनिया ंमें इन अदाकाराओं ने खूब नाम कमाया है, इनके अभिनय को देख लोग इनकी सराहना किए बिना नहीं रह पाए हैं। तो आइए जानते हैं, उन अभिनेत्रियों के बारे में जो ओटीटी पर झंडे गाड़ चुकीं हैं।

Actresses Best Performer of OTT Platform Kareena Kapoor Karishma Tanna Wamiqa Gabbi
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर खान
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान ने बीते साल 2023 में फिल्म जाने जां से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। इस सीरिज में करीना के शानदार अभिनय की हर तरफ खूब सराहना हुई। करीना के साथ इसमें जयदीप अहलावत और विजय वर्मा अहम भूमिका में नजर आए थे।

Actresses Best Performer of OTT Platform Kareena Kapoor Karishma Tanna Wamiqa Gabbi
तिलोत्तमा शोम - फोटो : सोशल मीडिया
तिलोत्तमा शोम

तिलोत्तमा शोम ने लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आई थीं। इस फिल्म से उन्होंने अपने अभिनय का परचम लहराया। लस्ट स्टोरीज 2 में उनके जबर्दस्त अभिनय को देख हर कोई उनका दीवाना हो गया। दर्शक उनकी शानदार एक्टिंग से खूब प्रभावित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses Best Performer of OTT Platform Kareena Kapoor Karishma Tanna Wamiqa Gabbi
सान्या मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सान्या मल्होत्रा

बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने कटहल में पुलिस ऑफिसर की भूमिका बखूबी निभाई थी। ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म में अभिनेत्री अपने किरदार में बिल्कुल डूबीनजर आई थीं। फिल्म में उनकी एक्टिग लाजवाब रही।

विज्ञापन
Actresses Best Performer of OTT Platform Kareena Kapoor Karishma Tanna Wamiqa Gabbi
वामिका गब्बी - फोटो : सोशल मीडिया
वामिका गब्बी

अभिनेत्री वामिका गब्बी 'जुबली' में नजर आई थीं। इसमें उनकी जबर्दस्त एक्टिंग देखने को मिली। वेब सीरीज ‘जुबली’ में वामिका की दमदार एक्टिंग का हर कोई कायल हो गया। सीरिज में उनके अभिनय की हर तरफ खूब प्रशंसा हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed