फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शक्ति कपूर से लेकर नवाब शाह तक, परदे पर खलनायक बने इन कलाकारों पर दिल हारीं ये हसीनाएं

Thu, 10 Apr 2025 01:27 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 10 Apr 2025 01:27 PM IST
सार

Bollywood Actress: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपने खलनयाक रोल से खूब सूर्खियां बटोरी हैं। आज जानेंगे उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्हें सिनेमा पर्दे के हीरो से नहीं, बल्कि विलेन से हुआ प्यार और रचाई शादी।

विज्ञापन
Actresses Fell in Love with Bollywood's Villains Renuka Shahane Nivedita Bhattacharya Pooja Batra Shivangi Kol
नवाब शाह और शक्ति कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमा की दुनिया में हीरो को हमेशा ज्यादा तवज्जो दी जाती है और दर्शक उन्हें ही अपना ज्यादा प्यार देते हैं। फिल्मों में हीरो के अपोजिट खलनायक के रोल में दिखने वाले अभिनेता, जो असल जिंदगी में बहुत दरियादिली इंसान होते हैं। आज जानेंगे उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्हें सिनेमा पर्दे पर खलनायक से चर्चित अभिनेताओं से हुआ प्यार।

Actresses Fell in Love with Bollywood's Villains Renuka Shahane Nivedita Bhattacharya Pooja Batra Shivangi Kol
केके मेनन और निवेदिता भट्टाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम- @niveditabhattacharya.official

निवेदिता भट्टचार्य
टेलीविजन की दुनिया में मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार निवेदिता भट्टाचार्य को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता केके मेनन से प्यार हो गया था। केके मेनन, जो अपने निगेटिव रोल के लिए जाने जाते हैं। बाद में दोनों कलाकार शादी के बंधन में बंध गए थे। अगर अभिनेत्री के काम की बात करें तो, उन्होंने टीवी सीरियल 'सात फेरे', 'कोई लौट के आया', जैसे शो में नजर आ चुकीं हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Jaat X Review: "सिकंदर ऐसी ही होना चाहिए थी", सोशल मीडिया पर फैंस बांध रहे जाट की तारीफों के पुल

 

Actresses Fell in Love with Bollywood's Villains Renuka Shahane Nivedita Bhattacharya Pooja Batra Shivangi Kol
रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा - फोटो : इंस्टाग्राम @renukash710

रेणुका शहाणे
हिंदी और मराठी फिल्मों से चर्चित अभिनेत्री रेणुका शहाणे की शादी पहले विजय केनकरे से हुई थी। फिर दोनों में ज्यादा दिनों तक सामंजस्य ना बैठ पाने के कारण रिश्ता टूट गया। इसके बाद अभिनेत्री को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा से प्यार हो गया। कई दिनों तक दोनों का प्यार चला फिर साल 2001 में दोनों ने शादी कर ली। अभिनेता अपने खलनायक रोल के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses Fell in Love with Bollywood's Villains Renuka Shahane Nivedita Bhattacharya Pooja Batra Shivangi Kol
शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरी - फोटो : सोशल मीडिया

शिवांगी कोल्हापुरे
शिवांगी कोल्हापुरे बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन समेत कई कलाकारों के साथ काम किया है। शिवांगी ने अपने जीवन साथी के रूप में अभिनेता शक्ति कपूर को चुना, जो अपने खलनायक रोल के लिए सिनेमा की दुनिया में काफी चर्चित हैं। दोनों की एक बेटी है श्रद्धा कपूर, जो आज बॉलीवुड की मशहर अभिनेत्री है।

यह खबर भी पढ़ें: Katrina Kaif SRK: कैटरीना कैफ ने बांधे शाहरुख खान की तारीफों के पुल, बोलीं- हम इस बात से सहमत हैं

विज्ञापन
Actresses Fell in Love with Bollywood's Villains Renuka Shahane Nivedita Bhattacharya Pooja Batra Shivangi Kol
नवाब शाह और पूजा बत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम- @poojabatra

पूजा बत्रा
अभिनेत्री पूजा बत्रा ने साल 2019 में अभिनेता नवाब शाह से शादी कर ली थी। अभिनेत्री को नवाब शाह से 43 की उम्र में प्यार हो गया था। फिर दोनों ने शादी कर ली थी। ये बात उस समय चर्चा का विषय बना हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed