फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV : कभी चलता था इन टीवी एक्ट्रेस के नाम का सिक्का, आज खाली हाथ बैठी हैं घर

Wed, 07 Jun 2023 05:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 07 Jun 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Actresses Who Once Dominated On TV Now Struggling to Get Work and Sitting at Home
टीवी सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अभिनय की दुनिया में महिलाओं ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। फिल्में हो या टीवी जगत महिलाओं ने अपने अभिनय से दर्शकों की खूब तारीफें बटोरी है। ऐसा माना जाता है कि टीवी एक्ट्रेसेज बॉलीवुड एक्ट्रेसेज से ज्यादा कमाती है। आज के इस लेख में हम आपको उन टीवी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घर पर बैठी हैं। उनके पास काम नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं।

Actresses Who Once Dominated On TV Now Struggling to Get Work and Sitting at Home
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अपने अभिनय के अलावा अपनी खूबसूरती को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने  'ये है मोहब्बतें' से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। इसके बाद अभिनेत्री ने खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज में भी अपनी हाजिरी दर्ज कराई, लेकिन लंबे समय से दिव्यांका खाली बैठी हैं और उनके पास कोई भी काम नहीं है। हालांकि, अभिनेत्री के फैंस उन्हें टीवी पर देखने के लिए बेताब हैं।

Actresses Who Once Dominated On TV Now Struggling to Get Work and Sitting at Home
निया शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

निया शर्मा
टीवी अभिनेत्री निया शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। निया ने दर्शकों को  'काली- एक अग्निपरीक्षा' और 'जमाई राजा' जैसे सुपरहिट शोज दिए। इसके अलावा अभिनेत्री अपने फैशन सेंस के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। पिछले साल उन्होंने 'झलक दिखला जा 10' में पार्टिसिपेट किया और इसके बाद से खाली बैठी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses Who Once Dominated On TV Now Struggling to Get Work and Sitting at Home
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे
पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे ने टीवी के बाद फिल्मों में कदम रखा यह सोचकर की इससे उन्हें बॉलीवुड में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी, लेकिन अभिनेत्री के साथ इसका उल्टा हुआ। शादी के बाद से ही अंकिता अभिनय की दुनिया से दूर हो गईं। शादी के बाद उन्होंने पति विक्की जैन संग मिलकर 'स्मार्ट जोड़ी' में पार्टिसिपेट किया और जीतीं, लेकिन वह अब घर पर बैठी हैं।

विज्ञापन
Actresses Who Once Dominated On TV Now Struggling to Get Work and Sitting at Home
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका कक्कड़
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अभिनय की दुनिया में एक अलग सफलता हासिल की है। दीपिका ने पिछले तीन साल से टीवी दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब अभिनेत्री मां बनने वाली हैं, इसलिए उन्होंने एलान किया है कि वह कुछ दिन अभिनय से दूर ही रहेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed