फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adnaan Shaikh Wedding: निकाह से पहले भावुक होकर खूब रोए अदनान, बारात से विदाई तक 10 तस्वीरों में देखें शादी

Wed, 25 Sep 2024 09:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Sep 2024 09:42 AM IST
विज्ञापन
Adnaan Shaikh Wedding: Bigg Boss OTT 3 fame Adnaan got married with Ayesha see their nikaah ceremony photos
अदनान शेख-आयशा की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस ओटीटी 3 फेम यूट्यूबर अदनान शेख ने शादी रचा ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड आयशा के साथ निकाह किया है। कल सोमवार को उनकी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। अब यूट्यूबर शादी के बाद दुल्हनिया घर ले आए हैं। अदनान ने खुद अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी बारात से लेकर विदाई तक, शादी की सभी रस्मों की झलकियां हैं। यूट्यूबर अपनी शादी से पहले काफी भावुक हो गए और अपने माता-पिता के गले लगकर खूब रोए।    

Adnaan Shaikh Wedding: Bigg Boss OTT 3 fame Adnaan got married with Ayesha see their nikaah ceremony photos
अदनान शेख-आयशा की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

अदनान शेख की शादी में बिग बॉस ओटीटी 3 के कई प्रतिभागी भी नजर आए। बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता सना मकबूल भी शादी का हिस्सा बनीं। इसके अलावा शिवानी कुमारी और विशाल पांडे भी बारात में खूब डांस करते नजर आए। अदनान ने अपनी गर्लफ्रेंड आयशा से निकाह किया है। उन्होंने करीबी रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में निकाह किया है।

Adnaan Shaikh Wedding: Bigg Boss OTT 3 fame Adnaan got married with Ayesha see their nikaah ceremony photos
अदनान शेख-आयशा की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी की रस्मों के दौरान अदनान शेख ने व्हाइट और गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी। वहीं, उनकी दुल्हन आयशा भी मैचिंग वेडिंग ड्रेस में नजर आईं। आयशा ने शादी की रस्मों के दौरान व्हाइट और गोल्डन शरारा पहना। इसके साथ उन्होंने लाल रंग की चुनरी ओढ़कर अपना लुक कंपलीट किया। वहीं, संगीत की रस्मों के दौरान वे लाल रंग के लहंगे में नजर आईं। 
Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में युद्रा, स्त्री 2 ने की इतनी कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Adnaan Shaikh Wedding: Bigg Boss OTT 3 fame Adnaan got married with Ayesha see their nikaah ceremony photos
अदनान शेख-आयशा की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी की पूरी रस्मों और निकाह के बाद तक भी अदनान ने अपनी दुल्हन का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। आयशा शादी के दौरान मास्क पहने नजर आईं। शादी की रस्मों के दौरान अदनान काफी भावुक नजर आए। माता-पिता से गले लगते हुए उनकी आंखें छलक आईं। 
Sinners: 'सिनर्स' का खतरनाक ट्रेलर जारी, क्या होता है जब मौत घर तक पहुंच आती है?

विज्ञापन
Adnaan Shaikh Wedding: Bigg Boss OTT 3 fame Adnaan got married with Ayesha see their nikaah ceremony photos
अदनान शेख-आयशा की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम

अदनान शेख निकाह के बाद दुल्हनियां को विदा कराकर घर ले आए हैं। अदनान शेख मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। अदनान शेख काफी शाही जिंदगी जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 7 करोड़ रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed