कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर अल्लाहबादिया ने शो में एक बहुत ही आपत्तिजनक सवाल पूछा। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद इस विवाद ने दोनों को कानूनी मुश्किलों में डाल दिया है। इस पूरे विवाद के बीच समय ने हाल ही में अपने यूटूयब पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है।
Samay Raina: समय रैना ने सभी वीडियो डिलीट करने के बाद यूट्यूब पर डाली पहली पोस्ट, हजारों लोगों ने किया लाइक
Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल से 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो के सभी वीडियो डिलीट करने के बाद पहली बार एक पोस्ट डाली। इसे हजारों लोगों ने अब तक लाइक कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय रैना का हालिया सोशल मीडिया पोस्ट उनके यूट्यूब चैनल के प्राइवेट सब्सक्राइबर्स के लिए था। इस पोस्ट में एक लाल दिल और एक गले लगाने वाला इमोजी था, जिससे उन्होंने इस विवाद के बीच शांति बनाए रखने और प्यार फैलाने का संदेश दिया। इस पोस्ट को अब तक सात हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है।
India Got Latent: समय रैना की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉमेडियन को भेजा दूसरा समन

गौरतलब है कि बीयरबाइसेप्स यूट्यूब चैनल चलाने वाले रणवीर अल्लाहबादिया ने हाल ही में में 'इडियाज गॉट लैटेंट' शो में इस महीने की शुरुआत में एक कंटेस्टेंट से बेहद आपत्तिजनक सवाल किया था। इस सवाल से काफी ज्यादा विवाद खड़ा हो गया और रणवीर, समय सहित कई लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। साथ ही, सूचना और प्रसारण मंत्रालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के हस्तक्षेप के बाद यह वीडियो यूट्यूब से हटा लिया गया।
समय रैना ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “जो कुछ भी हो रहा है, वह मेरे लिए संभालना बहुत मुश्किल हो गया है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लैटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरी तरह से सहयोग करूंगा ताकि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके। धन्यवाद।”
वहीं, पूरे विवाद पर हाल ही में वह कनाडा में अपने लाइव शो के दौरान भी टिप्पणी करते दिखे थे। उन्होंने शो में कहा था, "शायद मेरा समय ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन याद रखना दोस्तों, मैं समय हूं।"
संबंधित वीडियो