साल 2022 में रितेश देशमुख ने ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'वेद' का निर्देशन किया था। 'वेद' के साथ रितेश ने अपने निर्देशन करियर की भी शुरुआत की थी। फिल्म में रितेश ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं, उनकी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थीं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की थी और मराठी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही थी। वेद की सफलता के बाद रितेश अब अपनी अगली फिल्म के निर्देशन के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं।
Riteish Deshmukh: 'वेद' के बाद अब इस मूवी का निर्देशन करने जा रहे हैं रितेश, शिवाजी महाराज पर आधारित है फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट्स की माने तो रितेश न सिर्फ फिल्म का निर्देशन करेंगे, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका भी निभाएंगे। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही यह फिल्म फ्लोर पर जाएगी। चर्चा ये भी है कि छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनने जा रही यह फिल्म रितेश देशमुख की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में से एक है। फिल्म का संगीत अजय अतुल तैयार कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में बनेगी, जिसका निर्माण 'मुंबई फिल्म कंपनी' और 'जियो स्टूडियोज' मिलकर करेंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन इस फिल्म के साथ मराठी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।
Ayesha Takia: 'फिल्में करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, मेरी परवाह न करें', बॉलीवुड में कमबैक पर बोलीं आयशा
वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाने के लिए रितेश ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, फिल्म के अन्य कलाकारों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। चर्चा है कि जल्द ही इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
Box Office Collection: वीकएंड पर TBMAUJ की कमाई में मामूली सुधार, जानें फाइटर समेत बाकी फिल्मों का हाल
रितेश इस साल कई हिंदी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। संजय गुप्ता की फिल्म 'विस्फोट' में रितेश महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा साजिद खान की 100 परसेंट भी इसी साल रिलीज होगी। वहीं, अजय देवगन के साथ उनकी 'रेड 2' में भी रितेश महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो 15 नवंबर को रिलीज होगी।
BAFTA 2024: बाफ्टा अवॉर्ड्स में देसी गर्ल बनकर छाईं दीपिका पादुकोण, प्रेजेंटर बनकर इस श्रेणी में दिया पुरस्कार