फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BAFTA 2024: बाफ्टा अवॉर्ड्स में देसी गर्ल बनकर छाईं दीपिका पादुकोण, प्रेजेंटर बनकर इस श्रेणी में दिया पुरस्कार

Mon, 19 Feb 2024 08:20 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 19 Feb 2024 08:20 AM IST
सार

दीपिका ने अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। इस दौरान वह सुनहरे रंग शिमरी साड़ी में दिखाई दीं।

विज्ञापन
BAFTA 2024: Deepika Padukone presented an award in the Film Not In This Category See Here Actress Look
दीपिका पादुकोण (बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024) - फोटो : इंस्टाग्राम

77वां ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार 18 फरवरी की रात को आयोजित किया गया। बाफ्टा अवॉर्ड्स यानी ब्रिटिश अकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुआ। बाफ्टा अवॉर्ड्स में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकरा दीपिका पादुकोण प्रेजेंटर बनकर शामिल हुईं। अभिनेत्री डेविड बेकहम और दुआ लीपा जैसे सितारों के साथ बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं।

BAFTA 2024: Deepika Padukone presented an award in the Film Not In This Category See Here Actress Look
BAFTA 2024 - फोटो : ANI

दीपिका पादुकोण ने समारोह में द जोन ऑफ इंटरेस्ट के लिए अभिनेता जोनाथन ग्लेजर को अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया। दीपिका ने अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। इस दौरान वह सुनहरे रंग शिमरी साड़ी में दिखाई दीं। मैचिंग ब्लाउज के साथ उन्होंने इसे पेयर किया। उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ था और सटल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

BAFTA 2024: Deepika Padukone presented an award in the Film Not In This Category See Here Actress Look
दीपिका पादुकोण (बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024) - फोटो : इंस्टाग्राम

इस दौरान दीपिका पर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं। दीपिका पादुकोण ने इस दौरान की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। तस्वीरें देख फैंस बिना उनकी तारीफ किए नहीं रह पा रहे हैं। अभिनेत्री ने बाफ्टा अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के रूप में चुने जाने के लिए आभार व्यक्त किया। उनकी स्टाइलिस्ट शालीना नथानी ने अभिनेत्री की तस्वीरें साझा कर लिखा, 'आज रात बाफ्टा में।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shaleena Nathani (@shaleenanathani)

विज्ञापन
विज्ञापन
BAFTA 2024: Deepika Padukone presented an award in the Film Not In This Category See Here Actress Look
दीपिका पादुकोण (बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024) - फोटो : इंस्टाग्राम

बाफ्टा अवार्ड्स 2024 में दीपिका को स्टेज में बतौर प्रजेंटर देखकर उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। बाफ्टा में साड़ी पहनकर शामिल होने पर दीपिका के फैंस उनपर गर्व महसूस कर रहे हैं। बाफ्टा फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह में हॉलीवुड फिल्म ओपेनहाइमर छाई रही। ओपेनहाइमर को 13 श्रेणियों में समारोह में नामित किया गया था।  

BAFTA 2024: सिलियन मर्फी और एम्मा स्टोन सर्वश्रेष्ठ कलाकार, ओपेनहाइमर की झोली में कई अवॉर्ड, दीपिका का भी जलवा

विज्ञापन
BAFTA 2024: Deepika Padukone presented an award in the Film Not In This Category See Here Actress Look
दीपिका पादुकोण (बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024) - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म को अब तक सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ छायांकन, सर्वश्रेष्ठ संपादन, सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (पुरुष), सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ मेकअप और बाल, सर्वश्रेष्ठ उत्पादन डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ ध्वनि जैसी 13 श्रेणियों में फिल्म को समारोह में नामित किया गया था। हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सिलियन मर्फी ने ओपेनहाइमर के लिए सर्वश्रेष्ठ अग्रणी अभिनेता का पुरस्कार जीता।  

Kartik Aaryan: 'आशिकी' सीरीज का तीसरा भाग नहीं है 'तू आशिकी है'! कार्तिक आर्यन की नई फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed