Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Aging Directors Who Still Making Films Martin Scorsese Wiseman Werner Herzog Woody Allen Francis Ford Coppola
{"_id":"66cef7f432984492840d9c41","slug":"aging-directors-who-still-making-films-martin-scorsese-wiseman-werner-herzog-woody-allen-francis-ford-coppola-2024-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aged Directors: ये उम्रदराज निर्देशक अभी भी बना रहे हैं फिल्में, उम्र नहीं आ रही आड़े, एक तो 94 साल के हो चुके","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aged Directors: ये उम्रदराज निर्देशक अभी भी बना रहे हैं फिल्में, उम्र नहीं आ रही आड़े, एक तो 94 साल के हो चुके
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:09 PM IST
सार
फिल्म बनाना एक ऐसी कला है, जिसमें समय के साथ-साथ अनुभव और परिपक्वता का खास महत्व होता है। बिना थके लंबे वक्त तक फिल्में बनाते रहना और उनमें नए-नए प्रयोग करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन कुछ ऐसे निर्देशक मौजूद हैं, जो सालों से ऐसा करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
दिग्गज फिल्म निर्देशक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म बनाना एक ऐसी कला है, जिसमें समय के साथ-साथ अनुभव और परिपक्वता का खास महत्व होता है। बिना थके लंबे वक्त तक फिल्में बनाते रहना और उनमें नए-नए प्रयोग करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन कुछ ऐसे निर्देशक मौजूद हैं, जो सालों से ऐसा करते आ रहे हैं। इनमें फ्रेडरिक वाइजमैन, मार्टिन स्कॉर्सेसी, वर्नर हर्जोग, वुडी एलन और फ्रांसिस फोर्ड कोपोला का नाम सबसे प्रमुख है। इन सभी की उम्र 80 साल से ज्यादा है और आज भी फिल्में बना रहे हैं।
डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण के क्षेत्र में फ्रेडरिक वाइजमैन एक बड़ा नाम है। उनके करियर की पहली फिल्म टिटिकस फॉलिस 1967 में रिलीज हुई थी। उनकी बनाई फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के चाहने वाले बड़ी संख्या में मौजूद हैं। उनकी फिल्मों में रोजमर्रा की जिंदगी के छोटे-छोटे पहलुओं को गहराई से दर्शाया जाता है। फ्रेडरिक 94 साल के हो चुके हैं और अभी भी फिल्में बना रहे हैं। साल 2022 में उनकी बनाई फिल्म 'ए कपल' रिलीज हुई थी।
मार्टिन स्कॉर्सेसी का नाम हॉलीवुड में बड़े आदर के साथ लिया जाता है। वे एक प्रभावशाली निर्देशक हैं, जो कई आइकॉनिक फिल्में बना चुके हैं। टैक्सी ड्राइवर, गुडफेलाज और द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट समेत कई फिल्में उनके बेहतरीन निर्देशन का नमूना है। वो 81 साल की उम्र में भी लगातार फिल्मों में नए प्रयोग कर रहे हैं। उनकी हालिया फिल्म 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' है, जो 2023 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वर्नर हर्जोग
- फोटो : इंस्टाग्राम @wherzog
वर्नर हर्जोग
वर्नर हर्जोग जर्मन सिनेमा के जाने-माने निर्देशक हैं। उन्होंने फिल्म निर्माण में अपनी एक अलग शैली स्थापित की है। हर्जोग की बनाई फिल्मों पर नजर डालें तो उनमें अक्सर मानव अस्तित्व और प्रकृति के बीच के संबंधों को दिखाया जाता है। उनकी उम्र 81 हो चुकी है और अभी भी उनका फिल्म बनाने का जुनून कम नहीं हुआ है। साल 2022 में उनकी दो फिल्में रिलीज हुई थी, जिनमें से एक है- 'थिएटर ऑफ थॉट' और दूसरी है ज्वालामुखी वैज्ञानिकों पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द फायर विदिन: ए रिक्विम फॉर काटिया एंड मौरिस क्राफ्ट'।
विज्ञापन
5 of 6
वुडी एलन
- फोटो : इंस्टाग्राम @woodyallenofficial
वुडी एलन
वुडी एलन जीवन के प्रति व्यंग्यात्मक दृष्टिकोण वाली फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में मानवीय संबंधों की जटिलताओं को हास्य और व्यंग्य के जरिए पेश किया गया है। उम्र 88 की हो गई है, लेकिन फिल्में बनाने का काम लगातार जारी है। वो अभी भी दर्शकों का मनोरंजन करने में सक्षम हैं। उनकी पिछली फिल्म 'कूप डी चांस' थी, जो 2023 में रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।