फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karishma Tanna: करिश्मा तन्ना ने पति वरुण पर लुटाया प्यार, जन्मदिन पर साथी के लिए लिखा लव नोट

Wed, 28 Aug 2024 03:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 Aug 2024 03:18 PM IST
विज्ञापन
Scoop Star Karishma Tanna shares love note to husband Varun Bangera On Birthday says blessed to call you mine
करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा - फोटो : इंस्टाग्राम

करिश्मा तन्ना छोटे परदे की लोकप्रिय अदाकारा हैं। इसके अलावा वेब सीरीज 'स्कूप' के जरिए उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अच्छी पहचान बनाई। निजी जिंदगी की बात करें तो करिश्मा ने साल 2022 में वरुण बंगेरा से शादी रचाई। करिश्मा के पति वरुण बंगेरा का आज जन्मदिन है। अभिनेत्री ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लव नोट लिखा है। करिश्मा और वरुण तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

Scoop Star Karishma Tanna shares love note to husband Varun Bangera On Birthday says blessed to call you mine
करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा - फोटो : इंस्टाग्राम

करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर की है। इसके लिखा है, 'मेरे प्यारे जीवनसाथी, मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं! आपके साथ हर दिन खूबसूरत और रोमांचक है। आपको अपने जीवन में पाकर मैं बेहद खुश हूं। आपकी दया, मजबूती और सेंस ऑफ ह्यमूर के क्या कहने...आपके साथ हर पल शानदार है और खुशियों भरा है। आपको अपना कहते हुए मुझे बेहद खुशी होती है'।
Aamir Ali: आमिर अली की कई फिल्में रिलीज ही नहीं हुई, पैसे खत्म हुए तो टीवी में करना पड़ा काम

Scoop Star Karishma Tanna shares love note to husband Varun Bangera On Birthday says blessed to call you mine
करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा - फोटो : इंस्टाग्राम

करिश्मा ने आगे लिखा है, 'आज आपके स्पेशल दिन पर जश्न मनाते हुए यह कहना चाहती हूं कि आप और आपकी खुशियां दोनों महत्वपूर्ण हैं, आप बहुत शानदार इंसान हैं। दुआ है कि इस साल आपके जीवन में उतनी खुशियां दस्तक दें, जितनी आप मेरे जीवन में लेकर आए हैं। आने वाले वक्त में ऐसे और कई शानदार बर्थडे आएं। जीवन प्यार और खुशियों से भरा हो और हम यादें सहेजते रहें। आई लव यू'। 

View this post on Instagram

A post shared by Karishma K Tanna (@karishmaktanna)

विज्ञापन
विज्ञापन
Scoop Star Karishma Tanna shares love note to husband Varun Bangera On Birthday says blessed to call you mine
करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री के पोस्ट पर यूजर्स बधाई दे रहे हैं और साथ ही दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने कमेंट कर लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे वरुण! सच सच बोल, इनमें से तीन आउटफिट बीवी ने जबर्दस्ती करके पहन लिए। अच्छे लग रहे हो'। टेरेंस के कमेंट पर वरुण और करिश्मा दोनों ने रिएक्ट किया है। रिद्धिमा पंडित ने भी वरुण को बधाई दी है। 
Nani: अभिनेता नानी ने कमल हासन को बताया सिनेमा के लिए उपहार, अमिताभ बच्चन को कहा अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा

विज्ञापन
Scoop Star Karishma Tanna shares love note to husband Varun Bangera On Birthday says blessed to call you mine
करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा - फोटो : इंस्टाग्राम

वरुण बंगेरा और करिश्मा ने 2022 में शादी रचाई। करिश्मा जहां चर्चित अभिनेत्री हैं, वहीं वरुण बंगेरा एक बिजनसमैन हैं और मुंबई के रहने वाले हैं। वरुण बंगेरा ने कनाडा के ओटावा यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने इंटरनेशनल बिजनेस में ग्रेजुएशन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed