फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nani: अभिनेता नानी ने कमल हासन को बताया सिनेमा के लिए उपहार, अमिताभ बच्चन को कहा अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा

Wed, 28 Aug 2024 02:11 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 28 Aug 2024 02:11 PM IST
विज्ञापन
Saripodhaa Sanivaaram actor Nani Praised Kamal Haasan and Reveals Amitabh Bachchan Influence On His Career
कमल हासन-नानी-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

नानी साउथ के लोकप्रिय और मशहूर अभिनेता हैं। फैंस उन्हें प्यार से नैचुरल स्टार बुलाते हैं। नानी इन दिनों अपनी फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता को साउथ में पसंद करने वाले फैंस की लंबी कतार है। हालांकि, उन्होंने हाल में ही एक अन्य दिग्गज अभिनेता कमल हासन की प्रशंसा की है। उन्होंने दिग्गज अभिनेता के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की है। अभिनेता ने कहा कि वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक हैं। 

Saripodhaa Sanivaaram actor Nani Praised Kamal Haasan and Reveals Amitabh Bachchan Influence On His Career
नानी - फोटो : इंस्टाग्राम

पिंकविला से बातचीत के दौरान अभिनेता नानी से पूछा गया कि उन्हें सबसे ज्यादा किन अभिनताओं ने सबसे ज्यादा प्रेरित किया है। इसका जवाब देते हुए 'सारिपोधा सानिवारम' अभिनेता ने कमल हासन का नाम लिया। उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि सिनेमा ने हमें और निर्देशकों को बहुत कुछ दिया है और अगर हमने सिनेमा को कुछ वापस दिया है, तो वह हैं कमल हासन, सर। मुझे लगता है कि वह सिनेमा के लिए ही एक उपहार हैं। उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई चीजों में महारत हासिल की है। उन्होंने अपना जीवन सिनेमा को दे दिया है।"

Saripodhaa Sanivaaram actor Nani Praised Kamal Haasan and Reveals Amitabh Bachchan Influence On His Career
'सारिपोधा सानिवारम' से नानी का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

नानी ने कमल हासन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कई चीजों में महारत हासिल की है। इसके साथ ही कई तरह के नए-नए प्रयोग भी किए हैं। उन्होंने आगे कहा,“जिस समय में उन्होंने काम किया है, उन्होंने हर चीज सबसे पहले देखी है। उन्होंने सबसे पहले डिजिटल, मेकअप ट्रायल देखा है। अब आगे से जो भी बदलाव होंगे, वो उस पैमाने पर नहीं होंगे। सिनेमा के इस पूरे विकास की प्रक्रिया में कमल सर का योगदान काफी ज्यादा है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saripodhaa Sanivaaram actor Nani Praised Kamal Haasan and Reveals Amitabh Bachchan Influence On His Career
नानी - फोटो : इंस्टाग्राम @nameisnani

अभिनेता नानी शुरू में बतौर निर्देशक ही फिल्मी करियर आगे बढ़ाना चाहते थे। इस इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि किस चीज ने उन्हें निर्देशन को लेकर प्रेरित किया, तो उन्होंने जवाब दिया कि अलग-अलग समय पर उन्हें अलग-अलग निर्देशकों ने प्रेरित किया। उन्होंने कहा, अलग-अलग समय पर अलग-अलग निर्देशकों ने मुझे प्रेरित किया, लेकिन अगर आप मुझसे मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा के बारे में पूछें, तो वह अमिताभ बच्चन सर हैं। उनकी फिल्म अग्निपथ देखना एक प्रमुख कारण था, जिसके बाद मैं फिल्म निर्देशित करना चाहता था।''
Priyanka Chopra: पिया के घर पहुंचते ही प्रियंका को आई मुंबई की याद, इन खास लोगों के साथ साझा कीं तस्वीरें

विज्ञापन
Saripodhaa Sanivaaram actor Nani Praised Kamal Haasan and Reveals Amitabh Bachchan Influence On His Career
नानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बताते चलें कि विवेक अथ्रेया द्वारा निर्देशित, 'सारिपोधा सानिवारम' को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में  रिलीज किया जा रहा है। हिंदी में ये फिल्म 'सूर्या का सैटरडे' शीर्षक से रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके अलावा प्रियंका अरुल मोहन, एसजे सूर्या, मुरली शर्मा, प्रियंका अरुलमोहन, अदिति बालन और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे विवेक अथरेया ने ही लिखा भी है। फिल्म का निर्माण डी.वी.वी. द्वारा किया गया है। फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Jabalpur: द प्रेग्नेंसी बाइबल पर करीना का हाईकोर्ट में जवाब, कहा- धार्मिक भावनाएं आहत करने की मंशा नहीं थी


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed