फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Ali: आमिर अली की कई फिल्में रिलीज ही नहीं हुई, पैसे खत्म हुए तो टीवी में करना पड़ा काम

Wed, 28 Aug 2024 02:08 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 02:08 PM IST
सार

टीवी शो 'वो रहने वाली महलों की' से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता आमिर अली को पिछली बार वेब सीरीज 'लुटेरे' में देखा गया था। आमिर ने छोटे परदे पर काफी काम किया, लेकिन बड़े परदे पर उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल पाए। एक साक्षात्कार में उन्होंने करियर के उन दिनों को याद किया, जब जीवन चलाने के लिए उनके पास पैसे ही नहीं बचे थे। उन्होंने बताया कि इस हालत में उन्होंने अपने लिए क्या फैसला लिया और किस तरह से संघर्ष किया।
 
विज्ञापन
Many films of tv actor Aamir Ali were not released when ran out of money he had to work in television shows
आमिर अली - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirali

आमिर अली ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया था, जो कभी सिनेमाघरों तक पहुंच ही नहीं पाई। ये कुछ ऐसी फिल्में थी, जिन्हें स्वतंत्र निर्माताओं द्वारा बनाया जा रहा था, लेकिन वो जानते ही नहीं थे कि फिल्म रिलीज कैसे कराई जाती है। इससे आमिर को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। 

Many films of tv actor Aamir Ali were not released when ran out of money he had to work in television shows
आमिर अली - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirali

आमिर की परेशानी भी कोई छोटी-मोटी नहीं थी। वो उस दिन का इंतजार कर रहे थे कि फिल्म रिलीज होगी और उनका डेब्यू होगा। वो अपने को फिल्मी सितारा मानकर चल रहे थे, लेकिन इस चक्कर में उनकी बचत के पैसे ही धीरे-धीरे खत्म होने लगे थे। आमिर ने ये बातें बीलाइव स्टूडियो को दिए साक्षात्कार में बताई। उन्होंने कहा कि ऐसी हालत के बीच उन्हें बालाजी की ओर से टीवी में काम करने का ऑफर आया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many films of tv actor Aamir Ali were not released when ran out of money he had to work in television shows
आमिर अली - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirali

आमिर ने बताया कि वो नहीं बताना चाहते थे कि वो टीवी में काम कर रहे हैं और इस खातिर वो किसी बिलबोर्ड पर भी नहीं दिखना चाहते थे। पैसे की तंगी के चलते आमिर को टीवी में काम करना पड़ा। आमिर ने बताया कि जब उनके यार-दोस्त उनसे इस बारे में पूछते थे कि वो टीवी में काम क्यों कर रहे हैं तो वो रो देते थे।

विज्ञापन
Many films of tv actor Aamir Ali were not released when ran out of money he had to work in television shows
आमिर अली - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirali

साल 2000 से 2008 तक चले लोकप्रिय शो 'कहानी घर घर की' से जुड़ा किस्सा बताते हुए आमिर ने कहा कि जब इसकी शूटिंग का पहला हफ्ता चल रहा था तो उन्हें काम करने में जरा भी रूचि नहीं थी। वो टीवी शो में काम करने की वजह से वो परेशान थे। मालूम हो कि आमिर अली को टीवी से ही पहचान मिली है। 

Jabalpur: द प्रेग्नेंसी बाइबल पर करीना का हाईकोर्ट में जवाब, कहा- धार्मिक भावनाएं आहत करने की मंशा नहीं थी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed