फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: पिया के घर पहुंचते ही प्रियंका को आई मुंबई की याद, इन खास लोगों के साथ साझा कीं तस्वीरें

Wed, 28 Aug 2024 01:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 Aug 2024 01:53 PM IST
विज्ञापन
Priyanka chopra shares update on her  Marathi feature film paani and its release date shares photos
प्रियंका चोपड़ा ने 'पाणी' पर दिया अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जब भी भारत आती हैं, हमेशा खबरों में छा जाती हैं। सात समंदर पार रहते हुए भी अभिनेत्री अपने परिवार और जड़ों से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में वे अपने भाई सिद्धार्थ की सगाई में शामिल होने यहां आईं। अपने पारिवारिक कार्यों के साथ-साथ प्रियंका अपने पेशेवर काम भी देखती हुई जाती हैं। प्रियंका अपनी आगामी मराठी फिल्म 'पाणी' के इवेंट में भी शामिल हुईं। भाई की सगाई और 'पाणी' का इवेंट, दोनों में हिस्सा लेने के बाद प्रियंका अब वापस लौट गई हैं, लेकिन अभी तक यहां की यादों में खोई हैं। आज इंस्टाग्राम पर उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Priyanka chopra shares update on her  Marathi feature film paani and its release date shares photos
'पाणी' के इवेंट की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं वह 'पाणी' के इवेंट की हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'इस बार की यात्रा में मुंबई में बीती मेरी आखिरी रात और कुछ खास लोगों का साथ'। इसके अलावा उन्होंने फैंस को 'पाणी' की रिलीज डेट से रूबरू कराया। प्रियंका ने लिखा, 'हमारी मराठी फीचर फिल्म 'पाणी' 18 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है'।
Justice Hema Committee: खुशबू बोलीं- जस्टिस हेमा समिति रिपोर्ट की जरूरत थी, लेकिन क्या इससे थमेगा दुर्व्यवहार?

Priyanka chopra shares update on her  Marathi feature film paani and its release date shares photos
'पाणी' के इवेंट की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा साझा की गईं तस्वीरों में नीले रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं, साथ ही यह सवाल कर रहे हैं कि वे इतनी ऊर्जा के साथ घर-परिवार से लेकर करियर तक सबकुछ मैनेज कैसे करती हैं? एक यूजर ने तो सीक्रेट ही पूछ डाला और कमेंट किया, 'मुझे सीरियसली यह जानना है कि आप यह सब कैसे मैनेज करती हैं? आप इतनी सारी भूमिकाओं को संतुलित करती हैं और हर एक को इतने शानदार तरीके से सकती हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप सात समंदर पार हैं, लेकिन यहां की चीजें भी बखूबी संभालती हैं। मुझे जानना है कि आपने कौन सी मास्टर क्लास की है और उसके सीक्रेट क्या हैं? 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka chopra shares update on her  Marathi feature film paani and its release date shares photos
'पाणी' के इवेंट की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

'पाणी' प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन की चौथी फिल्म है। इससे पहले वह ‘काय रे रासकल’, ‘वेंटिलेटर’ और ‘फायर ब्रांड’ जैसी मराठी फिल्में बन चुकी हैं। आदिनाथ कोठारे के निर्देशन में बनी यह फिल्म महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी के लिए संघर्ष करने वाले एक शख्स की कहानी पर आधारित है। प्रियंका चोपड़ा कि अगर बात करें तो हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘ब्लफ’ की शूटिंग कंप्लीट की। 
Jabalpur: द प्रेग्नेंसी बाइबल पर करीना का हाईकोर्ट में जवाब, कहा- धार्मिक भावनाएं आहत करने की मंशा नहीं थी

विज्ञापन
Priyanka chopra shares update on her  Marathi feature film paani and its release date shares photos
सिद्धार्थ चोपड़ा-नीलम उपाध्याय - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की सगाई नीलम उपाध्याय से हुई है। नीलम भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। वे साउथ इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव हैं।  नीलम को पहला ब्रेक एमटीवी से मिला था। नीलम ने 2012 में फिल्म ‘मिस्टर 7’ से एक्टिंग डेब्यू किया था, फिल्म तो नहीं चली लेकिन नीलम को क्रिटिक्स ने सराहा। नीलम तेलुगु फिल्म ‘एक्शन 3D’ में भी नजर आई हैं, इसके अलावा तमिल इंडस्ट्री की भी कई फिल्में की हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed