फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने की 'एंग्री यंग मेन' की तारीफ, बताया इतिहास और ज्ञान से भरपूर

Wed, 28 Aug 2024 01:02 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 28 Aug 2024 01:02 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma gave her review on Salim Khan and Javed Akhtar Prime Video Documentry Angry Young Men
अनुष्का शर्मा- सलीम-जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma/PrimeVideoin

अमेजन प्राइम वीडियो पर डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'एंग्री यंग मेन' हाल में ही रिलीज हुई है। इस डॉक्यूमेंट्री में बॉलीवुड की मशहूर लेखक जोड़ी सलीम-जावेद की कहानी और उनका सफर दिखाया गया है। एक जमाने में सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने एक से बढ़कर फिल्मों की कहानी लिखी थी। इस बेहतरीन जोड़ी ने हिंदी सिनेमा की 'शोले' और 'मिस्टर इंडिया' समेत कई शानदार फिल्मों की कहानी लिखी है। प्राइम वीडियो की ये डॉक्यूमेंट्री इन दोनों की जोड़ी का सफर दर्शाती है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस सीरीज को कई बॉलीवुड सितारों से काफी सराहना मिल चुकी है। अब इस कड़ी में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। 

Anushka Sharma gave her review on Salim Khan and Javed Akhtar Prime Video Documentry Angry Young Men
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma

अनुष्का शर्मा ने सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मेन' की सराहना की है। 20 अगस्त को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुई इस डॉक्यूमेंट्री की तारीफ करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस सीरीज का एक वीडियो साझा करते हुए इसे इतिहास और ज्ञान से समृद्ध बताया है। अभिनेत्री इन दिनों अपने पति और मशहूर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ लंदन में हैं। उन्होंने लिखा, "इतना सारा इतिहास, लेकिन साथ ही, इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में ज्ञान भी बहुत है।"

Anushka Sharma gave her review on Salim Khan and Javed Akhtar Prime Video Documentry Angry Young Men
वरुण धवन-एंग्री यंग मेन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn/primevideoin

'एंग्री यंग मेन' को दर्शकों के अलावा कई बॉलीवुड सितारों से भी तारीफें मिली हैं। इसके रिलीज के दौरान एक स्पेशल स्क्रीनिंग भी की गई थी, जिसमें कई सितारों ने शिरकत थी। इनमें जावेद अख्तर, शबाना आजमी, बोनी कपूर, रितेश देशमुख, शोभिता धुलिपाला, अगस्त्य नंदा आदि कई सितारे शामिल हुए थे। बीते दिनों ही वरुण धवन ने भी इसकी सराहना करते हुए प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इसे सबसे अच्छी चीज बताते हुए कहा था कि दो दिग्गजों की यात्रा को देखना उनके लिए काफी अद्भुत है। 
Justice Hema Committee: खुशबू बोलीं- महिलाओं से की जाती है समझौता करने की अपेक्षा, हर क्षेत्र में होता है ऐसा

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma gave her review on Salim Khan and Javed Akhtar Prime Video Documentry Angry Young Men
एंग्री यंग मेन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin

 'एंग्री यंग मेन: द सलीम-जावेद स्टोरी'  मशहूर और सम्मानित बॉलीवुड लेखक जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर के सफर को दर्शाती है। तीन भागों वाली ये सीरीज बताती है कि कैसे सलीम-जावेद ने 1970 के दशक में अपनी शानदार स्क्रिप्ट और प्रसिद्ध 'एंग्री यंग मैन'  वाले चरित्रों से हिंदी सिनेमा को बदल दिया। इसका निर्देशन नम्रता राव ने किया है। वहीं, इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के द्वारा किया गया है। इसमें सलीम खान, जावेद अख्तर, सलमान खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, करण जौहर, अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर आदि के इंटरव्यू शामिल हैं। 
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का दबदबा कायम, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
Anushka Sharma gave her review on Salim Khan and Javed Akhtar Prime Video Documentry Angry Young Men
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

बात करें अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की, तो वह जल्द ही फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। इस फिल्म से अभिनेत्री वर्षों बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उनकी ये आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। 


दिलकश अदाओं से मोनालिसा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed