फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बेहतरीन निर्देशक भी हैं बॉलीवुड के ये डांस मास्टर्स, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन

Fri, 05 Apr 2024 08:26 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
Ahmad Khan Remo Dsouza Farah Khan Prabhu Deva Famous Choreographer Turn into film Director
bollywood Choreographer - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों को अपने इशारें पर नचाने वाले डांस मास्टर्स यानी कोरियोग्राफर फिल्मों के लिए एक अहम हिस्सा होते हैं। फिल्मों में कोरियोग्राफी किसी फिल्म के निर्देशन से कम नहीं मानी जाती। इंडस्ट्री के कई कोरियोग्राफर ऐसे हैं, जो न सिर्फ स्टार्स को अपने इशारों पर बेहतरीन तरीके से नचाना जानते हैं, बल्कि कैमरे पर उन्हें फिल्मों का निर्देशन करना भी बखूबी आता है। इंडस्ट्री के ऐसे कई बड़े कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने निर्देशक की कुर्सी भी बखूबी संभाली और कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

Ahmad Khan Remo Dsouza Farah Khan Prabhu Deva Famous Choreographer Turn into film Director
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

लिस्ट में पहला नाम फराह खान का है। फराह खान बॉलीवुड की सबसे सफल कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं। उन्होंने 'कुछ कुछ होता है', 'दिल तो पागल है', 'दिल चाहता है' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी फिल्मों को कोरियोग्राफ किया। इसके बाद उन्होंने 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम', 'तीस मार खां' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। इनमें से हैप्पी न्यू ईयर फर्स्ट डे 44.97 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।

Ahmad Khan Remo Dsouza Farah Khan Prabhu Deva Famous Choreographer Turn into film Director
प्रभु देवा - फोटो : social media

लिस्ट में अगला नाम प्रभु देवा का है। एक अभिनेता, निर्देशक और कोरियोग्राफर के रूप में प्रभु देवा का शानदार करियर रहा है। उन्होंने साल 2005 पहली बार तेलुगु फिल्म 'नुव्वोस्तानंते नेनोद्दंतना' का निर्देशन किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में सलमान खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वांटेड' का निर्देशन किया। इस फिल्म के बाद से एक बार फिर से बॉलीवुड में सलमान का सिक्का जमा। प्रभु ने इसके बाद शाहिद कपूर स्टारर 'आर राजकुमार', अजय देवगन स्टारर 'एक्शन जैक्सन' और अक्षय कुमार स्टारर 'राउडी राठौर' और 'सिंह इज ब्लिंग' का निर्देशन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ahmad Khan Remo Dsouza Farah Khan Prabhu Deva Famous Choreographer Turn into film Director
रेमो डिसूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रेमो डिसूजा इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कोरियोग्राफर में से एक हैं। रेमो ने 'कांटे', 'रॉक ऑन', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी की है। वहीं, निर्देशक के रूप में रेमो ने 'एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस' और 'एबीसीडी 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में निर्देशित की, जो डांस पर आधारित फिल्में थीं।

Merry Christmas: दर्शकों का दिल जीतने में कहां चूकी 'मैरी क्रिसमस'? श्रीराम राघवन ने असफलता पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Ahmad Khan Remo Dsouza Farah Khan Prabhu Deva Famous Choreographer Turn into film Director
अहमद खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कोरियोग्राफरों में से एक अहमद खान ने 'रंगीला', 'ताल', 'गजनी', 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और 'किक' जैसी फिल्मों में कई बड़े अभिनेताओं को अपने इशारों पर नचाया। अहमद खान ने साल 2003 में फिल्म 'लकीर' का निर्देशन किया था। इसके बाद उन्होंने 'फूल एन फाइनल' का निर्देशित किया। हालांकि, साल 2018 में आई 'बागी 2' थी, उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। कोरियोग्राफर बनने से पहले ही अहमद खान ने अभिनेता के रूप में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'मिस्टर इंडिया' में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था।

Deepika Padukone: इस साल मेट गाला का हिस्सा नहीं बनेंगी दीपिका पादुकोण? प्रेग्नेंसी नहीं यह है असल कारण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed