बॉलीवुड की दुनिया में सलमान खान और अजय देवगन दो बेहद मशहूर और लोकप्रिय नाम हैं। दोनों कलाकार काफी अच्छा बॉन्ड भी साझा करते हैं। दोनों इस दिवाली एक बार फिर से पर्दे पर एक साथ फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं। सलमान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1988 में फिल्म 'बीबी हो तो ऐसी' से किया था। वहीं, अजय ने बतौर मुख्य अभिनेता अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी, जो साल 1991 में रिलीज हुई थी। इस दौरान दोनों अभिनेताओं ने दशकों अपना समय फिल्म इंडस्ट्री को दिया है और कुछ मौकों पर साथ में फिल्म में काम भी किया है। इस कड़ी में आज हम बात करेंगे उन फिल्मों की, जिनमें अजय और सलमान एक साथ नजर आए।
Ajay-Salman: सिंघम अगेन से पहले भी इन फिल्मों में दिखी है अजय-सलमान की जोड़ी, एक आज भी है क्लासिक
Ajay-Salman:सलमान खान और अजय देवगन जल्द ही 'सिंघम अगेन' में एक साथ दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, दोनों इससे पहले भी कुछ मौकों पर साथ में बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रेडी'
'रेडी' सलमान खान की एक बेहद सफल फिल्म है। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान, असिन, परेश रावल, महेश मांजरेकर आदि कई कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। फिल्म में अजय देवगन भी कैमियो करते नजर आए थे। भले ही अजय फिल्म में थोड़ी देर ही स्क्रीन पर साथ में नजर आए थे, लेकिन इससे दोनों के फैंस काफी उत्साहित हुए थे।
'लंदन ड्रीम्स'
साल 2009 की फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म में सलमान खान, अजय देवगन, असिन, आदित्य रॉय कपूर आदि कलाकार नजर आए थे। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।
Siddharth-Kiara: परिवार के साथ दिवाली मनाने दिल्ली पहुंचे सिद्धार्थ-कियारा, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
'हम दिल दे चुके सनम'
'हम दिल दे चुके सनम' एक लोकप्रिय हिंदी फिल्म है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ये फिल्म 1999 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है । फिल्म में सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को उसकी भावनात्मक जटिलता की वजह से काफी सराहना मिली थी।
Diwali 2024: शादी के बाद पति दीपक के साथ पहली दिवाली मना रहीं आरती, खास अंदाज में की घर के कोने-कोने की सजावट
'सर उठा के जियो'
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'सर उठा के जियो' फिल्म में भी सलमान खान और अजय देवगन विशेष भूमिका में नजर आए थे। सिकंदर भारती द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, मधु, रजा मुराद आदि कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, आयशा जुल्का आदि कलाकारों ने भी कैमियो किया था। इसके अलावा 'सन ऑफ सरदार' आदि कई फिल्मों के गानों में दोनों साथ नजर आ चुके हैं।
Ananya Panday Birthday: अनन्या पांडे ने साझा कीं जन्मदिन सेलिब्रेशन की झलकियां, मम्मी-पापा के साथ काटा केक
संबंधित वीडियो