फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajith Kumar: अजीत कुमार के स्टाइल को कॉपी करता है बॉलीवुड का यह अभिनेता, जानें कैसे सेल्समैन से बने सुपरस्टार

Mon, 01 May 2023 09:16 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 01 May 2023 09:16 AM IST
विज्ञापन
Ajith Kumar Birthday Special Know Unknown Facts About Actors Life and Career
अजीत कुमार - फोटो : अमर उजाला

फिल्म इंडस्ट्री में आना हर अभिनय प्रेमी का ख्वाब होता है। इंडस्ट्री में आने के बाद अभिनेता के आगे सबसे बड़ी चुनौती होती है, ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाना। ऐसे ही एक अभिनेता के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनका नाम अजीत कुमार है। अजीत साउथ फिल्मों के जाने माने अभिनेता है और इंडस्ट्री में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते है। तो चलिए जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

Ajith Kumar Birthday Special Know Unknown Facts About Actors Life and Career
अजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अजीत कुमार आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता का जन्म 1 मई, 1971 को सिकंदराबाद में हुआ था। अजीत नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें फिल्मों में वर्सेटाइल किरदारों के लिए जाना जाता है। अब आज के इस खास अवसर पर आपको उनकी लाइफ के बारे में बता रहे हैं कि आखिर कैसे एक सेल्समैन सुपरस्टार बन गया। 

Ajith Kumar Birthday Special Know Unknown Facts About Actors Life and Career
अजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अभिनेता अजीत ने 10वीं तक ही पढ़ाई की है। इसके बाद पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने नौकरी पकड़ ली। अभिनेता ने शुरुआत में  मैकेनिक के तौर पर काम किया और ट्रेनिंग ली, लेकिन अभिनेता के पिता को यह काम पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने फैमिली फ्रेंड की एक्सपोर्ट कंपनी ज्वाइन कर ली थी। यहां पर वह सेल्समैन के तौर पर काम करते थे। बाद में यह कंपनी बंद हो गई तो उन्हें एक्टिंग का रुख करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajith Kumar Birthday Special Know Unknown Facts About Actors Life and Career
अजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अजीत कुमार की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि बॉलीवुड भी उन्हें कॉपी करता है। जी हां, सही सुना आपने। इनमें एक नाम बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अपनी फिल्मों में अजीत को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। फिर वह चाहे उनका स्टाइल हो या फिल्मों में एक्शन सीन हो।

विज्ञापन
Ajith Kumar Birthday Special Know Unknown Facts About Actors Life and Career
अजीत कुमार- शालिनी - फोटो : social media

आपको बता दें कि अभिनेता अजीत कुमार साउथ सिनेमा के डिमांडिंग एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। यही नहीं, अजीत अपनी हर फिल्म के लिए काफी मोटी फीस भी लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक फिल्म के लिए 16 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। अजीत ने बिना किसी गॉडफादर के सफलता हासिल की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed