फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahekk Chahal: 'तुमको हिंदी आती नहीं है और तुम शो करोगी', ट्रोल्स को लेकर नागिन फेम महक चहल का छलका दर्द

Sat, 29 Apr 2023 06:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 29 Apr 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Mahekk Chahal shares her experience when people Laugh at her says you dont know hindi and will do Naagin 6
महक चहल - फोटो : अमर उजाला

टीवी जगत का लोकप्रिय शो ‘नागिन’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। सीरियल ‘नागिन’ को अब दर्शकों द्वारा घर-घर में देखा जाता है। इन दिनों नागिन में 'बिग बॉस' से चमकीं और फिर 'वॉन्टेड' मूवी फेम महक चहल नजर आ रही हैं। शो में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी सराहा है। महक अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाती दिखाई देती नजर आती हैं। अब हाल ही में, महक ने खुलासा किया कि इस शो के लिए उन्होंने काफी ताने सुनने पड़े थे।

Mahekk Chahal shares her experience when people Laugh at her says you dont know hindi and will do Naagin 6
महक चहल - फोटो : सोशल मीडिया

महक चहल ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह हिंदी शोज तो करती थीं, लेकिन उन्हें हिंदी नहीं आती थी। उसके लिए उन्हें दर्शकों से काफी तान भी सुनने के मिलते थे। इसके अलावा महक ने यह भी बताया कि जब उन्हें नागिन शो ऑफर हुआ था तो वह काफी कंफ्यूज थीं कि वह इस शो को कर भी पाएंगी या नहीं। 

Sooraj Pancholi: आरोप मुक्त होते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूरज पंचोली, बप्पा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Mahekk Chahal shares her experience when people Laugh at her says you dont know hindi and will do Naagin 6
महक चहल - फोटो : सोशल मीडिया

महक ने कहा, ‘मैंने इसके पहले ‘कवच’ किया था, लेकिन वह भी सिर्फ दो महीने के लिए क्योंकि मुझे चोट लग गई थी और फिर मैं उस शो को समय नहीं दे पा रही थी। इसलिए मैं श्योर नहीं थी कि मैं इसे कर पाऊंगी या नहीं।' महक ने आगे बताया, 'जैसे कि मैं सिख परिवार से ताल्लुक रखती हूं और मेरा जन्म और परवरिश नॉर्वे में हुई थे इसलिए मेरी हिंदी अच्छी नहीं थी। मैंने तो कभी हिंदी पढ़ी थी और न लिखा थी।’

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ के प्रशंसक ने अपने घर में बनवाया एक्ट्रेस का मंदिर, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahekk Chahal shares her experience when people Laugh at her says you dont know hindi and will do Naagin 6
महक चहल - फोटो : Twitter

नागिन में अपने किरदार के बारे में बताते हुए महक ने कहा,  ‘जब मैं इस रोल के कंफर्म हो गई तो मेरा मन अभी भी इस बारे में दोबारा सोचने पर मजबूर था क्योंकि मुझे लगता था कि मैं हिंदी बोल नहीं सकती। यहां तक कि मैंने एक ट्यूटर रखा सेट पर जो मुझे हिंदी में सही बोलना सिखाता था। मैं वैसे भी काफी घबराई हुई थी।’

Sonam Kapoor: किंग चार्ल्स थर्ड की ताजपोशी में शामिल होंगी सोनम कपूर, रॉयल समारोह में बढ़ाएंगी भारत का मान

विज्ञापन
Mahekk Chahal shares her experience when people Laugh at her says you dont know hindi and will do Naagin 6
महक चहल

महक ने यह भी बताया कि जब शो उन्हें ऑफर हुआ तो उनके दोस्तों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया था। महक ने कहा, 'जब मैंने नागिन का ऑफर एक्सेप्ट किया। मेरे दोस्तों ने कहा कि मैं गलती कर रही हूं। मेरे दोस्तों ने मजाक बनाना शुरू कर दिया। जब मैं कंफर्म हो गई तो उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं कर पाऊंगी। कहने लगे कि तुमको हिंदी बोलनी तो आती नहीं है और तुम नागिन करोगी। उन्हें कभी नहीं लगा कि मुझमें एक साल तक काम करने की क्षमता है। इसलिए जब मेरे काम को सराहना मिलने तो मुझे खुशी हुई कि मैंने कड़ी मेहनत से कर दिखाया।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed