फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Dance Day: हां, डांस ही मेरा जुनून, खुशनसीब हूं कि घंटों की मेहनत को दर्शकों का इतना प्यार मिला

Sat, 29 Apr 2023 02:07 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 29 Apr 2023 02:07 PM IST
विज्ञापन
Vaani Kapoor talks about her passion for dance and her chart-topping dance numbers on International Dance Day
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री वाणी कपूर को डांस करना बहुत पसंद है। उनकी फिल्मों ‘बेफिक्रे’ और ‘वॉर’ के चार्टबस्टिंग और ट्रेंड सेटिंग गानों में दमदार डांस मूव्स और मुश्किल स्टेप्स करने के बाद उन्हें भारतीय फिल्मों में हिरोइन होने के सबसे अच्छे गुणों में से एक डांस ही लगता है। वाणी कहती हैं, ‘हमारा भारतीय फिल्म उद्योग सही मायने में बेहतरीन है क्योंकि एक अच्छे ऐक्टर को हर सीन बखूबी निभाना तो आना ही चाहिए साथ ही उसे अच्छा डांस भी करना आना चाहिए।’

Vaani Kapoor talks about her passion for dance and her chart-topping dance numbers on International Dance Day
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वाणी कपूर के मुताबिक, डांस हमारी फिल्मों के साथ साथ उसमें दर्शाए जानें वाली संस्कृति और परंपराओं के लिए बहुत ही स्वाभाविक हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं उस चकाचौंध भरे उद्योग का एक हिस्सा हूं, जहां गाने और डांस को एक उत्सव की तरह भव्य रूप में मनाया जाता है और मैं  इस बात की लिए भी आभारी हूं कि मेरे खाते में अब तक के कुछ सबसे बड़े डांस हिट आए हैं। ‘वॉर’ के ‘घुंघरू’, ‘नशे सी चढ़ गई’ या ‘बेफिक्रे’ के ‘उड़े दिल बेफिक्रे’ जैसे ब्लॉकबस्टर गाने आज भी मुझे बहुत खुशी देते हैं।"

Vaani Kapoor talks about her passion for dance and her chart-topping dance numbers on International Dance Day
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वाणी के डांस करने के स्टाइल को हमेशा फिल्म निर्माताओं, कोरियोग्राफरों और दर्शकों से तारीफ ही मिली है। वाणी की मानें तो वह एक गाने की शूटिंग की तैयारी करते समय उस गाने के लिए अभ्यास करते हुए वह सही मूड, सही टोन और सही मूव देने के लिए अपनी 100 प्रतिशत मेहनत झोंक देती है। और जब ऑन-स्क्रीन एक डांस नंबर को तैयार करने की बात आती है तो वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए और भी उत्साहित हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें: 'शादी का लड्डू' खाकर और लोगों को विक्की ने दी सलाह, कटरीना की पंजाबी पर भी दिया मजेदार रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaani Kapoor talks about her passion for dance and her chart-topping dance numbers on International Dance Day
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वाणी कहती हैं, ‘दर्शकों और इंडस्ट्री ने मुझे मेरे गानों के लिए इतना प्यार और सराहना दी है। मैं उसका आभार सदा मानती रहूंगी। मुझे लगता है कि डांस अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने का एक शानदार तरीका है। और मैं डांस के जरिए लगातार ऐसा ही करती हूं। डांस मुझे एक इंसान के अंदर की भावनाएं एक कलाकार के रूप में दिखाने की पूरी आजाद देता है। जब तक मैंने हिंदी फिल्म उद्योग में कदम नहीं रखा था तब तक मैंने कभी भी डांस की कोई ट्रेनिंग नहीं ली थी, इसलिए, मुझे अपने डांस के लिए जो भी पहचान मिली है, वह और भी अधिक सुकून देती है।’

यह भी पढ़ें: जब 'राम तेरी गंगा मैली' का ऑडिशन देने पहुंची थीं 'सीता' राज कूपर ने यह कह कर भेज दिया वापस

विज्ञापन
Vaani Kapoor talks about her passion for dance and her chart-topping dance numbers on International Dance Day
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन डांस नंबर्स की प्रैक्टिस के बारे में पूछे जाने पर वाणी बताती हैं, ‘मुझे याद है कि इन सभी गानों की शूटिंग के समय मुझे वाकई में बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। कई घंटों तक, मैं किसी भी रीटेक से बचने के लिए बार-बार एक ही स्टेप करती रहती थी। मैंने इन गानों पर अपना पूरा दम लगा दिया था।और मुझे खुशी है कि ये सुपर डुपर हिट हुए हैं।’ वाणी कपूर जल्द ही एक वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ और मैडॉक फिल्म्स की एक आने वाली फिल्म में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें: अभिनय ही नहीं डांस में भी आगे हैं ये बॉलीवुड सितारे, दुनिया करती है सलाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed