बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अपनी नई फिल्म 'स्काई फोर्स' के साथ दर्शकों के बीच पहुंच चुके हैं। फिल्म कल शुक्रवार 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एक्टर की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। अब जब नए साल में वे एक नई कहानी वाली नई फिल्म लेकर आए हैं, तो लग रहा है उनकी किस्मत ने भी नई करवट ले ली है। भावुक कर देने वाली 'स्काई फोर्स' की बोहनी अच्छी हुई है। अगर अक्षय कुमार की पिछली दस 10 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन से इसकी तुलना करके देखा जाए तो कहां खड़ी है 'स्काई फोर्स'? चलिए जान लेते हैं इस रिपोर्ट में
Akshay Kumar Movies BO: खिलाड़ी के लिए अच्छा शगुन लेकर आई ‘स्काई फोर्स’, पिछली फिल्मों के मुकाबले कहां ठहरी?
Akshay Kumar Movies Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों में लगी है। लगातार फ्लॉप फिल्मों का मुंह देख रहे खिलाड़ी के लिए यह फिल्म अच्छा शगुन लेकर आई है। जानते हैं कैसे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काई फोर्स
'स्काई फोर्स' वॉर फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। दिनेश विजन और अमर कौशिक ने मैडॉक फिल्म्स के तहत और ज्योति देशपांडे ने जियो स्टूडियोज के तहत इसका निर्माण किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमृत कौर मुख्य भूमिकाओं में है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.30 करोड़ रुपये की कमाई की। एक्शन, बहादुरी और बलिदान की भावुक कर देने वाली वाली कहानी पर बनी इस फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से फिल्म की ओपनिंग डे की इस कमाई को बहुत अच्छा तो नहीं, लेकिन ठीक जरूर माना जा सकता है। दरअसल, बॉक्स ऑफिस का गणित कहता है कि कोई फिल्म ओपनिंग डे पर अगर बजट का 10 फीसदी कमाती है तो यह ठीक है। अगर 20 फीसदी कमाई है तो अच्छी है। इस लिहाज से 'स्काई फोर्स' ने पहले दिन बेहतर प्रदर्शन किया है।
Sky Force Review: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की खूब जमी जोड़ी, पाकिस्तान से जीती 1965 की जंग की मार्मिक कहानी
खेल खेल में'
स्काई फोर्स' से पहले अक्षय कुमार की आखिरी रिलीज फिल्म 'खेल खेल में' थी, जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू, फरदीन खान, प्रज्ञा जायसवाल जैसे कई सितारे हैं। करीब 100 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 5.23 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 15 अगस्त 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म की कुल कमाई 40.36 करोड़ रुपये थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
सरफिरा
12 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'सरफिरा' का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की। करीब 85 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म का कुल कलेक्शन 22.13 करोड़ रुपये था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
बड़े मियां छोटे मियां
11 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की यह मेगा बजट फिल्म थी, लेकिन बुरी तरफ फ्लॉप हुई। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का बजट 350 करोड़ था। इसने ओपनिंग डे पर 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बजट के अनुपात में यह कमाई बहुत कम है। यूं भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित हुई थी। अक्षय कुमार के अलावा इसमें टाइगर श्रॉफ भी नजर आए। दोनों का एक्शन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाया था। इसका कुल कलेक्शन 59.17 करोड़ रुपये था।