फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, खिलाड़ी की नई फिल्म का एलान

Mon, 09 Sep 2024 11:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 09 Sep 2024 11:02 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar New Movie Bhooth Bangla Announced on his birthday first look also revealed
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज 9 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस को खास तोहफा मिला है। उनकी अगली फिल्म का एलान हो गया है। अक्षय की पिछली कई फिल्में फ्लॉप रही हैं। न एक्शन का दम दिखा न कॉमेडी काम आई। अब आगामी फिल्म में उन्होंने हॉरर पर दाव खेला है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ टाइटल का भी एलान हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और करीब डेढ़ दशक बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन इस फिल्म के जरिए साथ काम कर रहे हैं।

Akshay Kumar New Movie Bhooth Bangla Announced on his birthday first look also revealed
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म का नाम 'भूत बंगला' है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और साथ ही वीडियो है। इसमें वे दूध से भरा कटोरा हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। एक्टर के कंधे पर काली बिल्ली सवार है। खिलाड़ी कुमार की यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में रिलीज होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Akshay Kumar New Movie Bhooth Bangla Announced on his birthday first look also revealed
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने इसके साथ लिखा है, 'वर्षों से जन्मदिन पर आप सभी से मिल रहीं शुभकामनाओं के लिए तहेदिल से शुक्रिया! इस साल इस खास दिन का जश्न 'भूत बंगला' के फर्स्ट लुक के साथ मनाया जा रहा है। करीब 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ जुड़ते हुए मैं बेहद उत्साहित हूं। यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसका आना काफी वक्त से बाकी था। इस शानदार यात्रा को आप सभी के साथ साझा करने के लिए बहुत बेकरारी से इंतजार है। कुछ जादुई होने वाला है'।
Siddharth Malhotra: सिंगल लाइफ की ये चीज सिद्धार्थ को आती है याद, कियारा को पसंद है शादीशुदा जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar New Movie Bhooth Bangla Announced on his birthday first look also revealed
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

एकता कपूर इस फिल्म का निर्माण कर रही हैं। फिल्म की कहानी काले जादू पर आधारित बताई जा रही हैं। अक्षय ने बताया कि यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय की इस पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आखिर 14 साल बाद दो शानदार लोग साथ जो आ रहे हैं तो कुछ कमाल तो होने वाला है'। एक यूजर ने लिखा, 'हॉरर में आपका अंदाज देखे वाला होगा'। एक यूजर ने लिखा, 'कॉमेडी, एक्शन किंग और लव गुरू, अब हॉरर में दम दिखाएंगे'।
South Film Industry: हेमा समिति रिपोर्ट का दिखा असर, यौन अपराध में लिप्त कलाकारों पर बैन लगाने का प्रस्ताव

विज्ञापन
Akshay Kumar New Movie Bhooth Bangla Announced on his birthday first look also revealed
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

मालूम हो कि इस साल अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हुई। इसमें वे टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आए। लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म औंधे मुंह गिरी। इसके बाद उनकी फिल्म 'सिरफिरा' आई वह भी बेदम रही। इन दिनों वे 'खेल खेल में' को लेकर चर्चा में हैं, जो बीते महीने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आई थी, लेकिन इसे भी दर्शक नहीं मिले। अब देखना होगा कि हॉरर में खिलाड़ी क्या कमाल करते हैं।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed