अंबानी परिवार ने धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ गणेश उत्सव मनाया। इस उत्सव में उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड के सितारों ने शिरकत की। बप्पा की पूजा अर्चना करने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने रविवार रात 'गणपति विसर्जन' समारोह में हिस्सा लिया। इस उत्सव में बॉलीवुड की कुछ मशहूर ने भी शिरकत की हैं। इस बीच अब भूमि पेडनेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सोनम कपूर को इग्नोर करती नजर आ रही हैं।
Bhumi Pednekar: अंबानी के गणेश उत्सव में भूमि ने सोनम कपूर को किया इग्नोर, लोग बोले- ये होती है बेइज्जती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में भूमि पेडनेकर का एक वीडियो वायरल हुआ। क्लिप में भूमि सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा को गले लगाती नजर आईं, लेकिन सोनम को अनदेखा कर दिया। इस पर ऑनलाइन विवाद छिड़ गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर चर्चा हो रही है, कुछ लोग हैरान हैं तो कुछ उत्सुक हैं। लोग इस बात पर अटकलें लगा रहे हैं कि भूमि ने सोनम को क्यों नजरअंदाज किया है।
सोशल मीडिया यूजर्स में से एक ने लिखा, "वाह क्या इग्नोर किया, भूमि ने सोनम को। मजा आ गया। किसी ने सोनम को इग्नोर तो किया।" दूसरे यूजर ने कहा, 'उन्होंने आनंद से मिलने के बाद सोनम को सिर्फ नजरअंदाज किया।' तीसरे यूजर ने लिखा, "वो नहीं मिलीं तो भूमि क्यों मिले।" एक और यूजर ने लिखा, "भूमि ने एटीट्यूड वाली को दिखाया कि एटीट्यूड क्या होता है।"
View this post on Instagram
A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)
बता दें कि इस बीच, सोनम कपूर ने हाल ही में फैशनबली पर्निया के द स्टाइल आइकन पॉडकास्ट के एपिसोड 5 में प्रेगनेंसी के बाद अपने वजन घटाने के सफर के बारे में बात की। सोनम ने बताया कि बेटे वायु का स्वागत करने के बाद उन्होंने अपने फैशन विकल्पों में कैसे बदलाव किए। सोनम ने कहा, "मैंने 32 किलो वजन बढ़ाया। ईमानदारी से, शुरू में, मैं सदमे में थी।"
सोनम ने आगे कहा, "आप अपने बच्चे को लेकर इतने सीरियस होते हैं कि आप वर्कआउट या सही खाने के बारे में नहीं सोचते। मुझे इसमें डेढ़ साल लग गए। मैंने इसे बहुत धीरे-धीरे लिया, आपको धीमा होना पड़ता है क्योंकि आपको नए आप के साथ तालमेल बिठाना होता है।"