फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने लिखी भावुक पोस्ट, कहा- ये जिंदगी और ये स्टारडम सब एक दिन खत्म हो जाएगा

Mon, 09 Sep 2024 10:29 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 09 Sep 2024 10:29 AM IST
विज्ञापन
KBC 16 Host Amitabh Bachchan wrote emotional post said life is short attention and life fades away
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब

अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित कलाकारों में से एक हैं। वह पांच दशक से दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन और यादगार किरदार निभाए हैं। फिल्मों के अलावा भी वह उतार-चढ़ाव से भरी अपनी जिंदगी के अनमोल अनुभव लोगों से सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। वह अपने ब्लॉग और एक्स अकाउंट पर अक्सर अपनी भावनाओं का खुलकर इजहार करते हैं। हाल में ही उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा कि जीवन छोटा है और यह धीरे-धीरे खत्म होता जाता है। 

KBC 16 Host Amitabh Bachchan wrote emotional post said life is short attention and life fades away
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि जीवन छोटा है और लोगों द्वारा मिलने वाली चर्चा भी धीरे-धीरे खत्म होती जाती है। उन्होंने कहा कि उन्हें फैंस के द्वारा मिलने वाली सराहनाएं और प्यार उम्मीदें देती हैं, लेकिन उन्हें पता है कि यह उम्मीद भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। उन्होंने फैंस से मिलने वाले प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। 

KBC 16 Host Amitabh Bachchan wrote emotional post said life is short attention and life fades away
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

अभिनेता ने लिखा, "कल रात ब्लॉग पर मुझे शीशे में खुद के प्रतिबिंब को देखकर कई विचार आए। मैंने आईने में देखा, तो मैं हैरान रह गया कि यह चेहरा जो मैं अब देख रहा हूं, कुछ साल पहले किसी और समय कुछ और था।" उन्होंने आगे कहा, "मैं एक और रविवार का इंतजार कर रहा हूं और अभी भी सोच रहा हूं कि वे किस चेहरे से खुद को जोड़ पाएंगे। उन्होंने मुझे मेरे बदलते चेहरे के बावजूद भी कितना प्यार दिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 16 Host Amitabh Bachchan wrote emotional post said life is short attention and life fades away
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा, "मैं अपनी खिड़की के नीचे से जयकार सुनता हूं और उम्मीद के साथ खुद को सांत्वना देता हूं, लेकिन जीवन और लोगों का ध्यान थोड़े समय के लिए होता है। जीवन ढल जाता है और आखिरकार खत्म हो जाता है, ध्यान भी ढल जाता है और आखिरकार खत्म हो जाता है। इनमें बस एक समानता है और वह यह है कि आखिरकार खत्म हो जाता है।"
Shraddha Kapoor: वसन बाला ने मांगी श्रद्धा कपूर के फैंस से माफी, आलिया भट्ट की 'जिगरा' का किया है निर्देशन

विज्ञापन
KBC 16 Host Amitabh Bachchan wrote emotional post said life is short attention and life fades away
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया ने बताया बॉलीवुड और साउथ में अंतर, कहा- हिंदी में ऐसी फिल्में बनती हैं, जो..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed