अक्षय कुमार की फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में लगातार संघर्ष कर रही हैं। अभिनेता के फैंस को उनकी एक सफल फिल्म की बेसब्री से तलाश है। उन्हें अभिनेता की आगामी फिल्म 'स्काई फोर्स' से उम्मीद थी कि वह अभिनेता के इस बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म कर देगी। इस फिल्म का प्रोमो 'स्त्री 2' से जोड़ा जाना था, लेकिन अभी तक उसे जारी नहीं किया जा सका है। फिल्म का टीजर लॉन्च भी स्थगित कर दिया गया था। अब इस फिल्म की रिलीज पर भी बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
Sky Force: फ्लॉप की हैट्रिक के बाद अक्षय कुमार की अगली फिल्म की रिलीज टली, अब अगले साल आएगी ‘स्काई फोर्स’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार, सारा अली खान, निमरत कौर अभिनीत इस मल्टी-स्टारर एक्शन एरियल एंटरटेनर के लिए अभिनेता के फैंस काफी उत्सुक हैं, लेकिन उन्हें अब और इंतजार करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की रिलीज डेट को अब और आगे खिसका दिया गया है। अब 'स्काई फोर्स' अगले साल, यानी जनवरी 2025 में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि यह देशभक्ति पर आधारित है, जिसके कारण निर्माता 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर रिलीज करना चाहते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि निर्माता जनवरी 2025 में फिल्म को रिलीज करना चाहते हैं। 76वें गणतंत्र दिवस के आसपास इस रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा है, जो 26 जनवरी को पड़ता है। इस खबर को पत्रकार राहुल राउत ने एक्स पर साझा किया है। हालांकि, इस पर अब तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण की भूमिका में इन अभिनेताओं ने फैंस के दिलों में बनाई जगह, लिस्ट में ये नाम शामिल
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है और यह 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्षय कुमार अपनी हालिया रिलीज फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को देखते हुए ब्रेक लेना चाहते हैं। वह स्काई फोर्स की शूटिंग को लेकर आगे बढ़ने से पहले खुद को फिर से तरोताजा करने के अलावा अपनी दो फिल्मों की रिलीज के बीच कुछ अंतराल भी चाहते हैं।" गौरतलब है कि हाल में ही उनकी फिल्म 'खेल खेल में' रिलीज हुई है, जिसका प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं रहा है।
Adbhut Trailer: ओटीटी पर फेल नवाजुद्दीन की अगली फिल्म सीधे सेट मैक्स पर, लौट आया ओरिजिनल टीवी फिल्मों का जमाना
बताते चलें कि अक्षय कुमार अभिनीत 'स्काई फोर्स', अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी द्वारा निर्देशित एक युद्ध ड्रामा है। इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में निमरत कौर और सारा अली खान भी नजर आएंगी। निमरत 'एयरलिफ्ट' में, तो सारा 'अतरंगी रे' में अक्षय के साथ काम कर चुकी हैं। इस फिल्म के साथ वीर पहाड़िया भी अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
'स्त्री 2' के बाद इन फिल्मों में जलवा बिखेरेंगी श्रद्धा कपूर