फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dua Lipa Net Worth: ग्रैमी से लेकर गिनीज बुक तक है दबदबा, दुआ लीपा की नेट वर्थ जान पकड़ लेंगे माथा

Sat, 30 Nov 2024 08:29 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 30 Nov 2024 08:29 AM IST
सार

Dua Lipa Net Worth: पॉप सिंगर दुआ लीपा 30 नवंबर को भारत में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट करने वाली हैं। वह नए दौर की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक हैं। आइए जानते हैं उनकी टोटल नेट वर्थ कितनी है?
 

विज्ञापन
Albanian pop singer Dua Lipa Net Worth is approx eleven thousand crore car collection and luxury life
दुआ लीपा - फोटो : इंस्टाग्राम @dualipa
पॉप सिंगर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता दुआ लिपा  30 नवंबर को मुंबई में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट करने वाली हैं। इससे पहले दुआ वर्ष 2019 में नवी मुंबई में वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल में प्रस्तुति दे चुकी हैं। अपने कॉन्सर्ट के लिए वह भारत पहुंच चुकी हैं। आइए जब अल्बानियाई गायिका भारत पहुंच चुकी हैं तो उनकी नेटवर्थ के बारे में जान लेते हैं। 


 
Albanian pop singer Dua Lipa Net Worth is approx eleven thousand crore car collection and luxury life
दुआ लीपा - फोटो : इंस्टाग्राम @dualipa
दुआ लीपा की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में जानी जाने वाली दुआ की कुल संपत्ति 1,116 करोड़ रुपये आंकी गई है। वर्ष 2015 में उन्होंने डेब्यू किया और अपना एल्बम लॉन्च किया। इसके बाद उन्होंने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई। 
Bigg Boss 18 Elimination: 'बिग बॉस 18' से कटा इस वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी का पत्ता, इस आधार पर लिया गया फैसला

 
Albanian pop singer Dua Lipa Net Worth is approx eleven thousand crore car collection and luxury life
दुआ लीपा - फोटो : इंस्टाग्राम @dualipa
मशहूर कलाकारों के साथ कर चुकी हैं काम
दुआ लीपा ने अपने अब तक के करियर में कई मशहूर लोगों के साथ काम कर चुकी हैं। गायिका ने माइली साइरस, केल्विन हैरिस, सीन पॉल, मार्टिन गैरिक्स, सिल्क सिटी, एंड्रिया बोसेली, मेजर लेजर, मेगन थी स्टैलियन और एल्टन जॉन जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Albanian pop singer Dua Lipa Net Worth is approx eleven thousand crore car collection and luxury life
दुआ लीपा - फोटो : इंस्टाग्राम @dualipa
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है नाम
दुआ लीपा ने वर्ष 2020 में अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। दुआ के शो की सबसे ज्यादा टिकट बिकी, जो किसी भी एकल महिला कलाकार द्वारा लाइव स्ट्रीम किए गए कॉन्सर्ट से सबसे ज्यादा थी। वहीं, पॉप सिंगर के नाम एक और रिकॉर्ड है, उन्होंने एक महिला कलाकार के तौर पर स्पॉटिफाई पर सबसे ज्यादा सुने जाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। 

 
विज्ञापन
Albanian pop singer Dua Lipa Net Worth is approx eleven thousand crore car collection and luxury life
दुआ लीपा - फोटो : इंस्टाग्राम @dualipa
सोशल मीडिया पर है तगड़ी फैन फॉलोइंग
दुआ लीपा के इंस्टाग्राम पर 87.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं और वह इससे भी कमाई करती हैं, जो उनकी कुल संपत्ति में योगदान देता है। दुआ को कारों की भी शौक है।  उन्हें अक्सर अपनी जगुआर एफ-टाइप कन्वर्टिबल में घूमते हुए देखा जाता है। उनके पास रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट, बीएमडब्ल्यू एम4, ऑडी ए6, जगुआर आई-पेस और रोल्स रॉयस घोस्ट जैसी गाड़ियां भी हैं।
Ajith Kumar Movies: तमिल सुपरस्टार अजीत की वो पांच दमदार फिल्में, जिनमें अभिनेता का दिखा धमाकेदार अंदाज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed