रेखा की फिल्म 'उमराव जान' दोबारा रिलीज हुई है। रीरिलीज के कार्यक्रम में अभिनेत्री आलिया भट्ट भी पहुंचीं। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री रेखा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए एक बेहतरीन बात भी लिखी है। आइए जानते हैं आलिया ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है?
Alia Bhatt Photos: आलिया भट्ट ने रेखा की जमकर की तारीफ, अपनाया 1981 में रिलीज हुई फिल्म का लुक
Alia Bhatt Praises Rekha: आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने रेखा के लिए बहुत अच्छी बात लिखी है। आइए जानते हैं पोस्ट में क्या लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट ने की रेखा की तारीफ
आलिया भट्ट ने रेखा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा 'एक जीवित लीजेंड के लिए एक लाइन, आपकी तरह न कोई था, न कोई है और न कोई होगा।' पोस्ट में आलिया ने अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है। एक तस्वीर में आलिया भट्ट गुलाब के साथ पोज दे रही हैं।
A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)
आलिया ने अपनाया 'सिलसिला' का लुक
बताया जाता है कि आलिया का यह लुक रेखा की फिल्म 'सिलसिला (1981)' के लुक से प्रेरित है। आलिया भट्ट ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मिनिमल मेकअप किया है। उन्होंने अपने बाल खुले छोड़े हैं। तस्वीरों के साथ आलिया ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में वह कई तरह के पोज दे रही हैं और डांस कर रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Kannappa X Review: जबरदस्त है विष्णु मांचू और अक्षय कुमार की अदाकारी, आखिर दर्शकों को कैसी लगी 'कन्नप्पा'?
यूजर्स को पसंद आई तस्वीरें
आलिया की तस्वीरों पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। आईफा ने कमेंट करते हुए लिखा है 'एक फ्रेम में दो रानी।' एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया है 'गुलाबी में खूबसूरत लग रही हो।' एक और यूजर ने लिखा है 'मैं भाग्यशाली हूं कि इतने अच्छे लोगों को देख पा रही हूं।'
'उमराव जान' ने जीते थे अवॉर्ड
'उमराव जान' की दोबारा रिलीज के बारे में बात करते हुए, फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली ने 2 जून को एलान किया था कि फिल्म को 4के रिजॉल्यूशन में बना लिया गया है। बड़े पर्दे पर इसे 27 जून से रिलीज किया जाएगा।
साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' एक पीरियड म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी जो मिर्जा हादी रुसवा के 1899 के उर्दू उपन्यास 'उमराव जान अदा' पर आधारित थी। यह फिल्म लखनऊ की एक तवायफ और कवियत्री पर आधारित थी। इस फिल्म ने 29वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सहित 4 पुरस्कार जीते थे।