{"_id":"685e00f2fa80c2905907608d","slug":"box-office-collection-sitaare-zameen-par-kuberaa-and-housefull-5-2025-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: सातवें दिन भी जारी रही 'सितारे जमीन पर' की कमाई, 'कुबेर' समेत जानें बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: सातवें दिन भी जारी रही 'सितारे जमीन पर' की कमाई, 'कुबेर' समेत जानें बाकी फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 27 Jun 2025 07:55 AM IST
सार
Sitaare Zameen Par vs Kuberaa: गुरुवार का दिन फिल्मों के लिए औसत रहा। जहां आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बरकरार रखी है तो वहीं साउथ की फिल्म 'कुबेर' ने भी अच्छी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
सितारे जमीन पर, कुबेर
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में धूम मचा रही हैं। आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने सातवें दिन भी अच्छी कमाई की है। साउथ की फिल्म 'कुबेर' ने भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी है। इसी तरह से 'हाउसफुल 5' की कमाई काफी गिर गई है। हॉलीवुड फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' की बात करें तो उसकी कमाई भी काफी घट गई है। ऐसे में आइए जानते हैं गुरुवार का दिन फिल्मों के लिए कैसा रहा।
2 of 5
सितारे जमीन पर
- फोटो : अमर उजाला
सितारे जमीन पर
आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की अदाकारी वाली फिल्म ने सातवें दिन भी अच्छी कमाई की है। गुरुवार को फिल्म ने 6.29 करोड़ रुपये की कमाई की है। गुरुवार को फिल्म ने एक हफ्ता पूरा कर लिया। 20 जून को रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने सबसे ज्यादा रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 27.25 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले हफ्ते में फिल्म ने 88.69 करोड़ रुपये की कमाई की है। यही फिल्म की टोटल कमाई भी है।
3 of 5
'कुबेर' फिल्म बॉक्स ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
कुबेर
धनुष की अदाकारी वाली फिल्म 'कुबेर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बरकरार रखी है। यह फिल्म भी 20 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 14.75 करोड़ रुपये कमाए थे। रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा 17.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। गुरुवार को फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह से पहले हफ्ते में फिल्म ने 69 करोड़ रुपये कमाए। यही फिल्म की अब तक की टोटल कमाई भी है।
हाउसफुल 5
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून को सिनेमाघरों में धूमधाम से रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म ने औसत कमाई करते हुए 24 करोड़ रुपये से खाता खोला था। पहले हफ्ते में इसने 127.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 40.85 करोड़ रही थी। इसी तरह से तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 12.57 करोड़ रुपये का कारोबार किया। गुरुवार को फिल्म की कमाई 92 लाख रुपये रही। इस तरह से फिल्म ने अब तक 180.67 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि फिल्म की अभी लागत नहीं निकल पाई है।
विज्ञापन
5 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन
13 जून को हॉलीवुड की फिल्म 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में औसत कमाई की है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने गुरुवार को 8 लाख तो वहीं अंग्रेजी संस्करण ने 36 लाख रुपये कमाए। फिल्म ने भारत में अब तक 22.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई 'हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन' का लाइव एक्शन वर्जन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।