पंजाबी म्यूजिक और सिनेमा ने भारत में अपनी अलग पहचान बनाई है और अब पंजाबी कलाकारों ने बॉलीवुड की दुनिया में भी जबरदस्त दस्तक दी है। एक दौर था जब पंजाबी सिंगर सिर्फ गानों तक सीमित रहते थे, लेकिन अब वो बड़े पर्दे पर हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों को बराबरी की टक्कर दे रहे हैं। खासकर, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकारों ने न सिर्फ पंजाबी सिनेमा को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है बल्कि बॉलीवुड में भी अपना मजबूत सिक्का जमाया है। हालांकि अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर विवादों से घिरे हुए हैं, लेकिन इससे दिलजीत के स्टारडम पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। वो उन पंजाबी कलाकारों की लिस्ट में सबसे ऊपर शामिल हैं जो बॉलीवुड में भी उतने ही फेमस हैं। दिलजीत के अलावा पंजाबी इंडस्ट्री के कुछ कलाकारों ने भी अपने दमदार एक्टिंग स्किल्स से लोगों को अपना दीवाना बनाया है. अब ये एक्टर्स बॉलीवुड में भी अपना पांव जमा चुके हैं और कई बड़े एक्टर्स को कांटे की टक्कर देते है।
Diljit Dosanjh: बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर्स को टक्कर देते हैं ये पंजाबी कलाकार, एक की फिल्म पर तो भयंकर विवाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Thu, 26 Jun 2025 07:01 PM IST
सार
Punjabi Actors Ruling in Bollywood: फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर इन दिनों विवादों में घिरे पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के अलावा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई दूसरे कलाकारों ने भी अपनी शानदार अभिनय क्षमता से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन