बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उन्हें उनके करीबी शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने अर्जुन कपूर के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जिस पोस्ट ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा है वह है अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की पोस्ट। इस पोस्ट में अर्जुन कपूर की बचपन की तस्वीर है।
Arjun Kapoor: बहन अंशुला कपूर ने शेयर की अर्जुन कपूर की बचपन की तस्वीर, लिखी दिल की बात
Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर कई लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर उनकी बहन अंशुला ने उनकी बचपन की तस्वीर शेयर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन की बहन ने दी शुभकामनाएं
अंशुला कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अंशुला कपूर ने लिखा 'उस व्यक्ति को जन्मदिन की ढेर सारी मुबारकबाद जो तब से मेरा है जब मैं 'मेरा' का मतलब भी नहीं जानती थी। अर्जुन कपूर तुम मेरी हलचल हो, मेरी शांती हो। तुममे हिम्मत है। तुम्हारा प्यार शांत है। मैं तुम्हें प्यार करती हूं भाई।'
A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)
करीना और करण ने दी बधाई
इससे पहले करीना कपूर ने अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'जन्मदिन की शुभकामनाएं अर्ज। आने वाला साल शानदार हो। तुम्हें हमेशा बहुत सारा प्यार।'
इससे पहले करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की एक तस्वीर शेयर की और जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा 'किसी भी कमरे में सबसे मजाकिया शख्स। यारों का यार और दिल में बहुत सारा प्यार। जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
यह खबर भी पढ़ें: Veteran Characters: 'सितारे जमीन पर' से लेकर 'चीनी कम' तक, अमिताभ से लेकर आमिर तक ने निभाए बुजुर्ग किरदार
मलाइका अरोड़ा ने किया विश
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अर्जुन की एक मजेदार क्लिप शेयर की, जिसमें एक्टर मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। साथ में उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अर्जुन।’
अर्जुन कपूर का काम
बता दें कि अर्जुन कपूर ने साल 2012 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'इश्कजादे' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी ये फिल्म काफी कामयाब रही थी। आखिरी बार उन्हें 2025 में आई फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में नजर आए।
कपूर खानदान का हिस्सा होने के बावजूद, अर्जुन ने अपनी जबरदस्त अदाकारी से मनोरंजन उद्योग में अपनी अलग पहचान बनाई है।