फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchayat 4: ‘पंचायत’ की मंजू देवी ही नहीं, इन किरदारों की वजह से भी जानी जाती हैं नीना गुप्ता; देखें लिस्ट

Thu, 26 Jun 2025 04:50 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 26 Jun 2025 04:50 PM IST
सार

Panchayat Fame Neena Gupta: नीना गुप्ता मनोरंजन की दुनिया का जाना माना नाम हैं। इस वक्त अभिनेत्री 'पंचायत 4' से चर्चा में हैं। आइए जानते हैं उनकी शानदार फिल्में और वेब शोज के बारे में, जिनमें निभाया शानदार किरदार।

विज्ञापन
Panchayat Fame Neena Gupta Famous Movies and Web Series Panchayat Season 4 100 Vadh Panga
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में 'पंचायत 4' ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस सीरीज को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। इसमें अभिनेत्री नीना गुप्ता ने मंजू देवी का किरदार निभाया है, जो फुलेरा गांव की प्रधान हैं। इस वक्त वह खूब चर्चा में हैं। जानिए अभिनेत्री की उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में, जिनमें उन्होंने निभाया दमदार किरदार।

Panchayat Fame Neena Gupta Famous Movies and Web Series Panchayat Season 4 100 Vadh Panga
नीना गुप्ता - फोटो : यूट्यूब

पंचायत
ओटीटी प्लेटफॉर्म का सबसे चर्चित वेब शो 'पंचायत' के सभी सीजन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस  फिल्म में अभी तक कुल चार सीजन आ चुके हैं। इसमें नीना गुप्ता ने मंजू देवी की भूमिका निभाई है, जिनकी सरलता, सहजता और ग्रामीण परिवेश ने लोगों का दिल जीत लिया और हर किसी को  उन्होंने अपनी एक्टिंग का दीवाना बना लिया। हाल ही में इसका चौथा सीजन रिलीज हुआ है।

Panchayat Fame Neena Gupta Famous Movies and Web Series Panchayat Season 4 100 Vadh Panga
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@neena_gupta

मसाबा मसाबा
नीना गुप्ता ने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता के साथ एक वेब सीरीज 'मसाबा मसाबा' में काम किया था, जिसमें उन्होंने शानदार एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा था। इसमें उन्होंने मां का ही किरदार निभाया और एक सशक्त, स्वतंत्र विचारों वाली महिला को दर्शाया। इस सीरीज की कहानी लोगों को पसंद आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat Fame Neena Gupta Famous Movies and Web Series Panchayat Season 4 100 Vadh Panga
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta

डायल 100
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'डायल 100' में नीना गुप्ता ने साईं पलवा के रूप में एक निगेटिव किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय की खूब सराहना हुई थी। इसमें एक्ट्रेस ने मुख्य अभिनेता मनोज बाजपेयी की पत्नी और बेटे को किडनैप कर लिया था। 

विज्ञापन
Panchayat Fame Neena Gupta Famous Movies and Web Series Panchayat Season 4 100 Vadh Panga
'वध 2' के सेट से - फोटो : इंस्टाग्राम @luv_films

वध
जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल द्वारा निर्देशित फिल्म 'वध' साल 2022 में रिलीज हुई । इस फिल्म में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में दोनों पति-पत्नी कर्ज से डूबे हुए रहते हैं, और एक किराए के घर में रहते हैं। फिर उसी दौरान उनके घर में कुछ ऐसा होता है कि अभिनेता से किसी की हत्या हो जाती है। इसके बाद नीना गुप्ता और संजय मिश्रा के किरदार ने फिल्म में जान डाल दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed