Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood Films Where Elderly Characters Played Powerful Roles Sitaare Zameen Par Cheeni Kum Vijay 69 Nishabd
{"_id":"685d1b545fde1b573c08d9bd","slug":"bollywood-films-where-elderly-characters-played-powerful-roles-sitaare-zameen-par-cheeni-kum-vijay-69-nishabd-2025-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Veteran Characters: 'सितारे जमीन पर' से लेकर 'चीनी कम' तक, अमिताभ से लेकर आमिर तक ने निभाए बुजुर्ग किरदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Veteran Characters: 'सितारे जमीन पर' से लेकर 'चीनी कम' तक, अमिताभ से लेकर आमिर तक ने निभाए बुजुर्ग किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:35 PM IST
सार
Films Where Elderly Characters Played Powerful Roles: 'सितारे जमीन पर' समेत बॉलीवुड की कई फिल्मों में उम्र दराज कलाकारों ने बहुत अच्छा किरदार निभाया है। इस खबर में हम इन्हीं लोगों के बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन, संजय मिश्रा, अनुपम खेर
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'सितारे जमीन पर' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में एक कोच की कहानी दिखाई गई है, जो दिव्यांग बच्चों को बास्केटबॉल सिखाता है। हालांकि कोच बच्चों को देखकर भड़क जाता है लेकिन उसे करतार पाजी नाम का किरदार समझाता है। इस किरदार को गुरपाल सिंह ने बहुत दमदार तरीके से निभाया है। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उम्र दराज लोगों ने दमदार किरदार निभाया है।
2 of 6
फिल्म 'चीनी कम' में अमिताभ और तब्बू
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
चीनी कम
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'चीनी कम' में एक ऐसे उम्र दराज आदमी की कहानी दिखाई गई है, जिसे 64 साल की उम्र में इश्क हो जाता है। कई परेशानियां उठाने के बाद दोनों शादी कर लेते हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तब्बू ने बेहतरीन अदाकारी की है।
3 of 6
संजय मिश्रा
- फोटो : यूट्यूब
आंखों देखी
आंखों देखी फिल्म में एक ऐसे आम इंसान की कहानी दिखाई गई है जिसकी बेटी अपने पसंदीदा लड़के से शादी करना चाहती है। हालांकि उम्र दराज शख्स अपनी बेटी की शादी कहीं और करना चाहता है। जब उम्र दराज शख्स लड़के से मिलता है तो उसकी राय बदल जाती है। फिर वह आंखों देखी चीजों पर भरोसा करने लगता है। फिल्म में संजय मिश्रा ने उम्र दराज शख्स का किरदार निभाया है।
निशब्द
साल 2007 में फिल्म 'निशब्द' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक उम्र दराज आदमी को अपनी बेटी की सहेली से इश्क हो जाता है। लड़की भी उम्र दराज शख्स से प्यार करने लगती है। इस रिश्ते की वजह से उम्र दराज शख्स की पत्नी और बेटी से रिश्ता खराब हो जाता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने उम्र दराज शख्स का किरदार बहुत अच्छे तरीके से निभाया है।
विज्ञापन
5 of 6
अमिताभ बच्चन
- फोटो : यूट्यूब
बुड्ढा होगा तेरा बाप
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' में ऐसे उम्र दराज आदमी की कहानी दिखाई गई है जिसे लोग बेबस और कमजोर समझते हैं लेकिन वह उम्र दराज शख्स अपने आपको उम्र दराज कहलाना बिलकुल पसंद नहीं करता है। फिल्म में उम्र दराज शख्स को एक्शन करते हुए दिखाया गया है। इसमें अमिताभ बच्चन ने उम्र दराज शख्स का किरदार बखूबी निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।