{"_id":"688495ca19429038f20496d7","slug":"alia-bhatt-ranbir-kapoor-to-kiara-advani-sidharth-malhotra-bollywood-celebs-who-has-girl-child-2025-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Girl Parents Celebs: आलिया-रणबीर से लेकर सिड-कियारा तक, ये सेलेब्स कर चुके हैं नन्ही परी का स्वागत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Girl Parents Celebs: आलिया-रणबीर से लेकर सिड-कियारा तक, ये सेलेब्स कर चुके हैं नन्ही परी का स्वागत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:22 PM IST
सार
Kiara Advani-Sidharth Malhotra: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के नए-नवेले पेरेंट्स बने हैं। कियारा ने एक बेटी को जन्म दिया है। जानते हैं सिड-कियारा से पहले और किन सेलेब्स के घर आई है नन्ही परी।
हाल ही में बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में शुमार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पेरेंट्स बने हैं। कियारा ने एक बेटी को जन्म दिया है। इसके साथ ही सिड-कियारा भी उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गए, जो बेटियों के पेरेंट्स हैं। जानते हैं इस लिस्ट में और कौन-कौन से सेलेब्स हैं शामिल।
Trending Videos
2 of 9
आलिया-रणबीर की बेटी राहा
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में शामिल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। इसके बाद इसी साल नवंबर के महीने में आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया। आलिया-रणबीर ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। अक्सर ही आलिया और रणबीर राहा के साथ नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
अनुष्का विराट के बेटे का नाम
- फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। शादी के चार साल बाद जनवरी 2021 अनुष्का एक बेटी की मां बनी थीं। अनुष्का-विराट की बेटी का नाम वामिका है।
4 of 9
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन-नताशा दलाल
अभिनेता वरुण धवन ने साल 2021 में अपनी स्कूल के दिनों की मित्र नताशा दलाल से शादी की थी। शादी के तीन साल से भी अधिक समय के बाद साल 2024 में वरुण धवन एक बेटी के पापा बने हैं। उनकी पत्नी नताशा ने जून 2024 में एक बेटी को जन्म दिया था। वरुण ने अपनी बेटी का नाम लारा रखा है। हालांकि, अभी तक वरुण और नताशा की बेटी का चेहरा सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
5 of 9
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
बॉलीवुड के रोमांटिक कपल में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। कई साल चले अफेयर के बाद रणवीर और दीपिका दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद भी दोनों फिल्में करते रहे। शादी के लगभग छह साल बाद सितंबर 2024 में दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया और कपल पेरेंट बना। रणवीर-दीपिका ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।