अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में चल रहे हैं। इन फंक्शन में फिल्मी सितारों ने जमकर रौनक बिखेरी है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ सिनेमा तक की चर्चित हस्तियां इस फंक्शन में पहुंचीं। बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ स्टारकिड्स ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी है। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में सलमान खान की भांजी अलीजेह से लेकर अजय देवगन की लाडली नीसा देवगन तक कई स्टारकिड्स दिखे। आइए जानते हैं...
Anant Radhika Pre Wedding: अलीजेह से इब्राहिम तक, अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में खूब चमके स्टारकिड्स
प्री-वेडिंग फंक्शन में सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहीम अली खान शानदार लुक में नजर आए। इस फंक्शन में वे सैफ और करीना कपूर के साथ जामनगर पहुंचे। इस दौरान बहन सारा अली खान भी नजर आईं। बता दें कि सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान जल्द ही फिल्म 'सरजमीन' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।
अंबानी परिवार के आयोजन में सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी शिरकत करने पहुंची हैं। अलीजेह, अल्वीरा खान और अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंचकर उन्होंने फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए। अलीजेह ने फिल्म 'फर्रे' से बॉलीवुड में कदम रखा है। यह फिल्म बीते वर्ष नवंबर में रिलीज हुई थी।
Shaque The Doubt: जीनत अमान पर बनने जा रही है बायोपिक, जानिए किस अभिनेत्री के हिस्से आया यह खूबसूरत किरदार
अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा ने भी अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचकर खूब लाइमलाइट लूटी। नीसा अपने पापा अजय देवगन के साथ फंक्शन में पहुंचीं। साथ में अजय देवगन के भांजे अमन भी नजर आए। नीसा के लुक की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, फंक्शन में काजोल नजर नही आईं।
Rang De Basanti Trailer: खेसारी का दिखा दमदार अंदाज, बोले, 'मुझे किसी से बैर नहीं जो वतन का नहीं उसकी..'
जामनगर में आयोजित तीन दिवसीय आयोजन में बॉलीवुड स्टार्स के अलावा उनके बच्चों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस लिस्ट में सैफ और करीना के छोटे बेटे जेह अली खान और रणबीर कपूर-आलिया की बेबी गर्ल राहा का नाम भी शामिल है। फंक्शन से इन बच्चों के फोटो भी खूब वायरल हो रहे हैं।
Rajinikanth: जमीन के पंजीकरण के लिए रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे रजनीकांत, सुपरस्टार को देखने के लिए उमड़ी भीड़