सब्सक्राइब करें

Alka Yagnik: अलका याग्निक के साथ आखिर क्या हुआ, बीमारी का कैसे पता चला? पांच सवालों में जानिए पूरा मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 19 Jun 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
Alka Yagnik Diagnosed With rare sensory neural nerve hearing loss how singer got know about disease
अलका याग्निक - फोटो : अमर उजाला

मशहूर गायिका अलका याग्निक एक दुर्लभ बीमारी की गिरफ्त में हैं। उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई है। एक वायरल अटैक के बाद वह इस समस्या से जूझ रही हैं। अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अपने लिए दुआ करने की अपील की है। गायिका की बीमारी का जब से पता चला है, लोग हैरान हैं। हर कोई जानना चाहता है कि उन्हें कब इस बारे में अहसास होना शुरू हुआ?  आइए जानते हैं पूरा मामला...

Trending Videos
Alka Yagnik Diagnosed With rare sensory neural nerve hearing loss how singer got know about disease
अलका याग्निक - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

कब हुआ बीमारी का अहसास?

लोकप्रिय गायिका अलका याग्निक ने 18 जून मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी सेहत से जुड़ी एक पोस्ट साझा की है। देखते ही देखते पोस्ट वायरल हुई। हर जगह अलका याग्निक की बीमारी के बारे में लोग बातें करने लगे। गायिका ने पोस्ट में बताया कि वह दुर्लभ शारीरिक समस्या से जूझ रही हैं। इसमें उनकी सुनने की क्षमता पर असर पड़ रहा है। गायिका ने बताया कि उन्हें कुछ सप्ताह पहले ही अपनी इस बीमारी का अहसास एक दिन हवाई यात्रा के बाद अचानक हुआ। उन्होंने इसे लेकर डॉक्टरों से संपर्क किया तो बीमारी पकड़ में आई। डॉक्टरों ने बताया है कि एक वायरल अटैक के कारण उन्हें ये समस्या हुई है। इस बीमारी को सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alka Yagnik Diagnosed With rare sensory neural nerve hearing loss how singer got know about disease
अलका याग्निक - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

क्या है सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस?
अलका याग्निक ने आगे बताया, 'मेरे सभी प्रशंसकों, दोस्तों, फॉलोअर्स और शुभचिंतकों। कुछ सप्ताह पहले मैं फ्लाइट से उतरी तो अचानक महसूस हुआ जैसे कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। इस घटना को कुछ हफ्ते बीत चुके हैं। अब मैंने हिम्मत जुटाकर अपने सभी मित्रों और शुभचिंतकों के लिए चुप्पी तोड़ने का फैसला किया है। मुझसे लोग लगातार पूछ रहे थे कि मैं कहीं नजर क्यों नहीं आ रही हूं तो उन्हें इस बारे में बताना चाहती हूं। जांच में डॉक्टरों ने इस दुर्लभ बीमारी को सेंसरी न्यूरल नर्व हीयरिंग लॉस बताया है। यह एक वायरल अटैक के बाद हुआ। इस अचानक लगे बड़े झटके ने मुझे पूरी तरह से हैरान कर दिया है'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alka Yagnik (@therealalkayagnik)

Alka Yagnik Diagnosed With rare sensory neural nerve hearing loss how singer got know about disease
अलका याग्निक - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealalkayagnik

बचाव के लिए लोगों को दी है क्या सलाह?
गायिका ने इस बीमारी से सावधान रहने के लिए लोगों को कुछ सलाह दी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस स्थिति से उबरने की कोशिश कर रही हूं। आप लोग भी मुझे अपनी दुआओं में रखें। अपने प्रशंसकों और खासकर युवाओं को सलाह है कि वे बहुत तेज आवाज में संगीत न सुनें और हेडफोन के इस्तेमाल को लेकर भी सावधानी बरतें। मैं अपने पेशेवर जीवन के स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी एक दिन साझा करना चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी के प्यार से फिर जीवन पहले जैसा होगा और जल्द ही आप सभी के बीच लौटूंगी। इस समय आप सभी का साथ और प्यार बहुत मायने रखता है'।
Sidharth Malhotra: मेघना गुलजार की फिल्म से बाहर हुए सिद्धार्थ? फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Alka Yagnik Diagnosed With rare sensory neural nerve hearing loss how singer got know about disease
अलका याग्निक - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealalkayagnik

क्या चिकित्सा और सर्जरी से ठीक हो सकती है बीमारी?
सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस कान से संबंधित बीमारी है, जो कान के अंदरूनी हिस्सा ( कोक्लिया) या सुनाई देने वाली नस (ऑडिटोरी नर्व) में समस्या के कारण होती है। पुणे के एक अस्पताल में डॉक्टर जाकिर एम खान बताते हैं, 'कान से दिमाग तक संदेश पहुंचाने वाली नसों में क्षति की वजह से धीरे-धीरे या अचानक से सुनने की क्षमता खो सकती है। इस समस्या को ''सेंसेरिन्यूरल हियरिंग लॉस" भी कहते हैं।' यह हियरिंग लॉस अक्सर स्थायी होता है और इसे चिकित्सा या सर्जरी से ठीक नहीं किया जा सकता। हालांकि सही चिकित्सा और सुनाई देने वाले उपकरणों से नियंत्रित किया जा सकता है'।
Renukaswamy murder case: रेणुका स्वामी हत्याकांड, पुलिस जांच के दायरे में दर्शन फैन क्लब!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed