फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट'! साल 24 की सबसे चर्चित फिल्म रही है। कोई भी अवॉर्ड फंक्शन हो भारतीय फिल्म निर्देशक पायल कपाड़िया की इस फिल्म का जिक्र जरूर होता है। कान फिल्म फेस्टिवल में तो इस फिल्म ने 'ग्रैंड प्रिक्स' अवॉर्ड जीतकर इतिहास ही रच दिया। फिर जब ऑस्कर के नामांकनों का एलान हुआ तब भी इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरीं और उस दौरान ऐसी खबरें भी आईं कि फ्रांस की तरफ से यह फिल्म ऑस्कर में भेजी जा रही है। हालांकि, फ्रांस की तरफ से इसे ऑस्कर में तो नहीं भेजा गया, लेकिन दर्शकों के बीच ये सवाल जरूर उठा कि पायल कपाड़िया की यह फिल्म भारतीय है या फ्रेंच? चलिए पूरी तस्वीर साफ करते हैं...
All We Imagine as Light: भारतीय फिल्म है या फ्रेंच 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट'? पढ़िए ये रिपोर्ट दूर हो जाएगा भ्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसलिए जुड़ा है फ्रांस का नाम
कान के बाद अब ये फिल्म एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड्स में चमक बिखेरेगी। 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड्स के 17वें संस्करण में पांच नामांकन मिले हैं। अगर भाषा की बात करें तो 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' एक मलयालम और हिंदी भाषा की फिल्म है। निर्देशक भी इसकी भारतीय हैं और अधिकांश सितारे भी। फिर फ्रांस से नाता कैसे जुड़ा? दरअसल, फ्रांस की कंपनी इस फिल्म की सह-निर्माता है। 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को भारत, फ्रांस, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग की कंपनियों ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म कहां कि ये उसकी निर्माता कंपनी से तय होता है। फिल्म की भाषा या फिल्म के निर्देशक के जन्म स्थान से इसका संबंध नहीं है। प्रोडक्शन में फ्रेंच कंपनी की भूमिका के चलते यह फ्रेंच फिल्म है। इसी नाते फ्रांस की तरफ से इसे ऑस्कर में भेजे जाने की भरसक कोशिशें हुईं, लेकिन प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में यह अपनी दावेदारी नहीं पेश कर पाई।
फ्रांस की तरफ से नहीं हुआ चयन
अगले साल होने वाले ऑस्कर पुरस्कार समारोह में फ्रांस की तरफ से 'एमिलिया पेरेज' (Emilia Perez) आधिकारिक एंट्री है। 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' फ्रांस की तरफ से ऑस्कर के चयन में जगह नहीं बना पाई। फ्रांस में ऑस्कर के लिए फिल्म चुनने वाली ज्यूरी वहां की सरकार तय करती है। सांस्कृतिक मंत्री राचिता दाती ने जो 11 सदस्यीय समिति फ्रांस की तरफ से ऑस्कर के लिए आधिकारिक प्रविष्टि चुनने के लिए बनाई। उसके सामने 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' भी बतौर प्रतिभागी प्रस्तुत की गई। समिति ने चार फिल्में शॉर्ट लिस्ट की थीं, उनमें एमिलिया पेरेज के अलावा द काउंट ऑफ मोंटे क्रिस्टो, मिसेरिकॉर्डिया और ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट भी शामिल थी। उस दौरान इस खबर ने जोर पकड़ा कि 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को फ्रांस ने अपनी आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में ऑस्कर भेजा है। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।
Ashokan Death: दिग्गज अभिनेता शिवाजी गणेशन के हमशक्ल अशोकन का निधन, लाइव परफॉर्म के दौरान तोड़ा दम
कौन हैं पायल कपाड़िया?
कान फिल्म फेस्टिवल में 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को चर्चा इसलिए मिली, क्योंकि इसकी निर्देशक एक भारतीय हैं। इसे मिले पुरस्कार में इसके भारतीय फिल्म होने की बात नहीं है। बात करें पायल की तो उनका जन्म मुंबई में हुआ था। पायल की मां का नाम नलिनी मालानी हैं। पायल ने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद पायल ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन पूरा किया। उन्होंने सोफिया कॉलेज से मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद पायल कपाड़िया ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से निर्देशन के गुण सीखे।
Asia Pacific Screen Awards: एशिया पैसिफिक अवॉर्ड्स में बजेगा 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' का डंका! मिले पांच नामांकन
'ऑल वी इमैजिन एज लाइट' की कहानी
'ऑल वी इमैजिन एज लाइट' एक फीचर फिल्म है। इसकी कहानी दो नर्सों (प्रभा और अनु) पर आधारित है, जो साथ में रहती हैं। प्रभा की शादी अरेंज्ड मैरिज हुई और उसका पति विदेश में रहता है। दूसरी तरफ अनु की शादी नहीं हुई है, लेकिन उसे एक लड़के से प्यार है। प्रभा और अनु अपनी दो दोस्तों के साथ एक ट्रिप पर जाती हैं, जहां वो खुद को पहनाने की कोशिश करती हैं और फिर उन्हें आजादी के मायने समझ आते हैं। इस फिल्म में कनी कुश्रुति, दिव्या प्रभा, ऋधु हरूण, छाया कदम और अजीस नेदुमंगड़ जैसे सितारों ने बेहतरीन काम किया है।
Priyanka Chopra: अपनी मराठी फिल्म 'पाणी' के प्रमोशन के लिए मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा, पैप्स को किया नमस्ते
संबंधित वीडियो