पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistani Top Drama: भारत में भी पसंद किया जा रहा यह पाकिस्तानी शो, इतने करोड़ व्यूज के साथ कर रहा ट्रेंड

Wed, 16 Oct 2024 07:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 16 Oct 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Show Kabhi Main Kabhi Tum Famous in India Pakistani Trending Show in India
कभी मैं कभी तुम - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के कुछ शोज भारत में भी काफी पसंद किए जाते हैं। ओटीटी और यूट्यूब पर उपलब्धता के चलते इन्हें अब भारत में भी ज्यादा देखा जाने लगा है। 'तेरे बिन', 'मेरे हमसफर' और 'कैसी तेरी खुदगर्जी है' जैसे कई शोज के बाद एक और शो तेजी से वायरल हो रहा है। यह यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा है और भारत में काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस ड्रामा का नाम है- 'कभी मैं कभी तुम'। आइए जानते हैं कि हानिया आमिर स्टारर इस शो को दुनियाभर में अब तक कितने व्यूज मिल चुके हैं और कौन से पाकिस्तानी कलाकार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं...

Pakistani Show Kabhi Main Kabhi Tum Famous in India Pakistani Trending Show in India
कभी मैं कभी तुम - फोटो : इंस्टाग्राम @mustafafahad26

पाकिस्तानी होस्ट, निर्माता और अभिनेता फहाद मुस्तफा ने इस शो के जरिए 10 साल बाद एक्टिंग में वापसी की है। इस समय फहाद ड्रामा 'कभी मैं कभी तुम' में 'मुस्तफा' के रूप में अपनी भूमिका के लिए सुर्खियों में हैं। उनके अपोजिट हानिया आमिर हैं। अभिनेत्री इस शो में 'शरजीना' का किरदार निभा रही हैं।
 

Pakistani Show Kabhi Main Kabhi Tum Famous in India Pakistani Trending Show in India
कभी मैं कभी तुम - फोटो : इंस्टाग्राम @mustafafahad26

'मुस्तफा' के किरदार ने फहाद की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। फहाद और हानिया के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की वजह से यह शो पाकिस्तान में पॉपुलर हो रहा है। बाकी देशों में भी इसे देखा जा रहा है। हानिया को 'पाकिस्तान की आलिया' भी कहा जाता है। हानिया वही अभिनेत्री हैं, जो हाल ही में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में रही थीं। हानिया को दिलजीत ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर बुलाया था और एक गाना डेडिकेट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Show Kabhi Main Kabhi Tum Famous in India Pakistani Trending Show in India
कभी मैं कभी तुम - फोटो : इंस्टाग्राम @mustafafahad26

अब तक 65 करोड़ व्यूज
'कभी मैं कभी तुम' शो को अब तक 650 मिलियन यानी 65 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। यह यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट का भी हिस्सा है। यह तब हुआ है, जब 22 एपिसोड के बाद ही इस ड्रामा ने 50 करोड़ व्यूज हासिल कर लिए थे। यानी कुछ ही हफ्तों में इसे लगभग 15 करोड़ व्यूज मिल गए हैं। यह शो अब 1 बिलियन व्यूज क्लब में प्रवेश करने की राह पर है।

विज्ञापन
Pakistani Show Kabhi Main Kabhi Tum Famous in India Pakistani Trending Show in India
कभी मैं कभी तुम - फोटो : इंस्टाग्राम @mustafafahad26

यह ड्रामा पाकिस्तानी लेखक फरहत इश्तियाक ने लिखा है और बदर महमूद ने इसे निर्देशित किया है। शो में हानिया आमिर, फहाद मुस्तफा के अलावा एम्माद इरफानी, जैनब मजहर, माया खान, जावेद शेख और बुशरा अंसारी जैसे बेहतरीन कलाकार हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed