सब्सक्राइब करें

Aishwarya Rai: तलाक का दावा करने वालों को ऐश्वर्या ने जड़ा तमाचा, यूजर्स ने जोड़ा ऑपरेशन सिंदूर से कनेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 May 2025 11:50 PM IST
सार

Aishwarya Rai Look at Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का लुक सामने आ गया है। इस बार वे व्हाइट कलर की बनारसी साड़ी में रेड कार्पेट पर उतरीं और छा गईं।

विज्ञापन
Allegedly Aishwarya Rai Bachchan dedicated her Cannes Film Festival look to operation sindoor netizens praises
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

78वां कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। तमाम अभिनेत्रियों ने अपने लुक से आयोजन में चार चांद लगा दिए हैं। मगर, ऐश्वर्या के लुक का सभी दिल थामकर इंतजार कर रहे थे, जो आज बुधवार को आखिर पूरा हुआ। ऐश्वर्या राय शाही अंदाज में कान के रेड कार्पेट पर छाईं। उन्होंने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी। साथ ही वे अपना सिंदूर फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

Trending Videos
Allegedly Aishwarya Rai Bachchan dedicated her Cannes Film Festival look to operation sindoor netizens praises
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

सिंदूर लुक ने खींचा ध्यान
कान फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय की तस्वीरें सामने आने के बाद इंटरनेट पर छा गई हैं। नेटिजन्स भर-भरकर तारीफ कर रहे हैं। ऐश्वर्या कदवा आइवरी हैंडलूम बनारसी साड़ी में रॉयल लगीं। साड़ी पर हाथ से बुने हुए ब्रोकेड मोटिफ्स और असली चांदी में हाथ से कढ़ाई की गई जरी की बारीकियां हैं। साड़ी के साथ ऐश ने पारंपरिक ज्वैलरी पहनी। मगर, सबसे ज्यादा ध्यान उनके सिंदूर ने खींचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Allegedly Aishwarya Rai Bachchan dedicated her Cannes Film Festival look to operation sindoor netizens praises
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐश्वर्या ने बातें बनाने वालों को जड़ा तमाचा
कान के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के नाम का सिंदूर लगाकर उतरीं। ऐश्वर्या राय के इस सिंदूर लुक ने उन लोगों की बोलती बंद कर दी है, जो कुछ वक्त पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के रिश्ते में दरार आने की बातें कर रहे थे। अभिनेत्री के तलाक की अफवाहें भी काफी वायरल हुईं। इन अफवाहों को हवा देने वालों के मुंह पर कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या ने करारा तमाचा जड़ा है। नेटिजन्स भी लिख रहे हैं, 'ऐश्वर्या ने अपने इस लुक से यह जता दिया है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ बहुत बढ़िया है'।

Allegedly Aishwarya Rai Bachchan dedicated her Cannes Film Festival look to operation sindoor netizens praises
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

यूजर्स ने जोड़ा ऑपरेशन सिंदूर से कनेक्शन
नेटिजन्स ऐश्वर्या राय के सिंदूर लुक को भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' से जोड़कर देख रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। कान फिल्म फेस्टिवल से ऐश की तस्वीरें सामने आने के बाद नेटिजन्स लिख रहे हैं, 'ऐश्वर्या का यह लुक 'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्पित है'। कुछ लोग इसके लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स ऐश्वर्या के लुक की तारीफ भी अपने-अपने अंदाज में कर रहे हैं।





विज्ञापन
Allegedly Aishwarya Rai Bachchan dedicated her Cannes Film Festival look to operation sindoor netizens praises
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

डेब्यू लुक से हो रही तुलना
ऐश्वर्या राय ने कान फिल्म फेस्टिवल में नमस्ते कहकर अभिवादन किया। फिर फैंस को फ्लाइंग किस किया। ऐश्वर्या राय साल 2002 से कान फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेर रही हैं। इस बार उनके साड़ी लुक की तुलना उनके डेब्यू लुक से की जा रही है, जब ऐश्वर्या ने पीले रंग की साड़ी पहन फेस्टिवल में शिरकत की थी।

Aishwarya at Cannes 2025: कान में ऐश्वर्या ने सबको कहा नमस्ते, व्हाइट साड़ी और सिंदूर से दिखाई भारतीय संस्कृति

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed