अल्लू अर्जुन को आज शुक्रवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद अदालत में सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला और क्यों हुई अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी। दरअसल, अल्लू अर्जुन की नई फिल्म पुष्पा 2: द रूल का प्रीमियर 5 दिसंबर को रिलीज होने से पहले 4 दिसंबर की शाम को हुआ था। अल्लू अर्जुन अभिनेत्री रश्मिका मंदाना फिल्म की टीम अपने परिवार और प्रशंसकों के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग देखने के लिए हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान एक दुखद घटना घटी। अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकाबू हो गए और थिएटर में भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला प्रशंसक की मौत हो गई और उसके छोटे बेटे को घायल स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Allu Arjun: महिला की मौत पर बवाल, अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी और फिर जमानत, सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए थिएटर में फैंस बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला प्रशंसक की मौत हो गई और उसके छोटे बेटे को घायल स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब इस मामले में अल्लू अर्जुन पर केस दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लू अर्जुन पर केस दर्ज
अल्लू अर्जुन पर थिएटर में हुई भगदड़ के लिए मामला दर्ज किया गया। पुलिस का आरोप था कि अभिनेता पुलिस को पूर्व सूचना दिए बिना कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिसके कारण अव्यवस्था फैल गई। थिएटर प्रबंधन पर अतिरिक्त सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन प्रावधान न करने के लिए भी मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि अभिनेता अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ अभिनेता की नवीनतम फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर शो के दौरान यहां एक फिल्म थिएटर में भीड़ के धक्का-मुक्की के कारण दम घुटने से एक महिला की मौत के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
Allu Arjun: ‘कॉफी खत्म करके चलूंगा, आप मेरे बेडरूम…’ जानिए पुलिस अरेस्ट करने पहुंची तो क्या बोले अल्लू अर्जुन
इन धाराओं के तहत केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान 35 वर्षीय रेवती के रूप में हुई थी। उसके साथ उसका 13 वर्षीय बेटा श्रीतेज भी था, जिसे भी दम घुटने से चोट लगी और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया था।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हुई महिला की मौत पर निर्माताओं ने जताया शोक, किया मदद करने का वादा
फैंस को नहीं दी गई थी अल्लू अर्जुन के आने की सूचना
पुलिस ने कहा कि अल्लू अर्जुन अपनी निजी सुरक्षा के साथ थिएटर पहुंचे, जिसके बाद लोगों ने उनके साथ सिनेमा हॉल में प्रवेश करने की कोशिश की। उनकी निजी सुरक्षा टीम ने जनता को धक्का देना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई, क्योंकि थिएटर में पहले से ही भारी भीड़ जमा थी। हैदराबाद पुलिस आयुक्त सी.वी. आनंद ने एक बयान में कहा, 'थिएटर प्रबंधन या अभिनेताओं की टीम की ओर से इस बात की कोई सूचना नहीं दी गई थी कि वे थिएटर में आएंगे। थिएटर के अंदर अराजक स्थिति के लिए जिम्मेदार सभी व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।'
Allu Arjun Arrest Video: बेटे को बचाने की कोशिश में दिखे अल्लू अरविंद, स्नेहा के चेहरे का दर्द देखा नहीं जाएगा
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची टीम
खबर आने के बाद से ही अल्लू अर्जुन की इस बात के लिए आलोचना हो रही थी कि उन्होंने अपने प्रशंसक की मौत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उनके कंटेंट और डिजिटल हेड सरथ चंद्र नायडू ने एक्स पर एक व्यक्ति को जवाब दिया था और स्पष्ट किया कि अर्जुन की टीम ने परिवार से संपर्क किया और वित्तीय सहायता की पेशकश की। उन्होंने बताया था कि निर्माता बनी वास ने अर्जुन की ओर से अस्पताल में बच्चे से मुलाकात की। उन्होंने लिखा था, 'बनी वास गारू ने अस्पताल का दौरा किया, डॉक्टरों से व्यक्तिगत रूप से बात की और सुनिश्चित किया कि बच्चे के इलाज के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता हमारी ओर से प्रदान की जाए। हर अपडेट सोशल मीडिया पर साझा नहीं किया जाता है। टीम हर संभव तरीके से परिवार का समर्थन करने के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है।'
Pushpa 2 Dialogues: आखिर क्या है ये रप्पा-रप्पा? पढ़ें अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा-2 के 10 जबरदस्त डायलॉग्स