{"_id":"6a5057490f523256ec097a35","slug":"alpha-baby-do-die-do-welcome-to-the-jungle-box-office-collection-on-thursday-2026-07-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: 50 करोड़ से अब भी दूर 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार; जानें बाकी फिल्मों की कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: 50 करोड़ से अब भी दूर 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार; जानें बाकी फिल्मों की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 10 Jul 2026 07:52 AM IST
सार
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'अल्फा' की कमाई धीमी पड़ रही है। वहीं 'वेलकम टू द जंगल' अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। जानिए 'बेबी डू डाई डू' ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। मगर यह फिल्म अब तक 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन नहीं कर पाई है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर दोबारा रफ्तार पकड़ी है। आइए जानते हैं गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 'बेबी डू डाई डू' समेत बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
2 of 6
अल्फा मूवी रिव्यू
- फोटो : X
अल्फा
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अदाकारी से सजी फिल्म 'अल्फा' की रिलीज को एक हफ्ता पूरा हो चुका है। इसके बावजूद यह फिल्म अब तक 50 करोड़ रुपये नहीं कमा सकी है। सातवें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को फिल्म की कमाई 2.85 करोड़ रुपये रही थी। अब तक इसने 47.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई अब भी जारी है। चौदहवें दिन इनसे 'अल्फा' को टक्कर दिया है। गुरुवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे बुधवार को इसने 2.35 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अब तक कुल 125.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म 'बेबी डू डाई डू'
- फोटो : सोशल मीडिया
बेबी डू डाई डू
हुमा कुरैशी की अदाकारी वाली फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का कलेक्शन अब भी काफी कम है। रिलीज के सातवें दिन इसने सिर्फ 35 लाख रुपये कमाए हैं। बुधवार को इसने 50 लाख रुपये कमाए थे। इसका टोटल कलेक्शन 3.30 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
कॉकटेल 2
- फोटो : X
कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अदाकारी से सजी फिल्म 'कॉकटेल 2' का कलेक्शन काफी घट गया है। 21वें दिन इसने 45 लाख रुपये कमाए हैं। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन 94.35 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।